Advertisement

Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट आउट, जानें जनरल से OBC तक पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए हुए एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है, जानें पास होने के लिए किस कैटिगरी के उम्मीदवार को कितने नंबर चाहिए...

Latest News
Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान प्री-डीएलएड रिजल्ट आउट, जानें जनरल से OBC तक पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी

राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी. (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source

BSTC Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान BSTC यानी प्री-डीएलएड का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स राजस्थान प्री-डीएलएड की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com या predeledraj2026.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

राजस्थान प्री-डीएलएड का एग्जाम 20 मई को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन कोर्स के लिए आयोजित किया गया था. यह कोर्स राज्य के स्कूलों में प्राइमरी टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों का गेटवे है. इस साल 6 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने राजस्थान प्री-डीएलएड की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 4,97,178 कैंडिडेट्स राजस्थान के 1774 परीक्षा केंद्रों में इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे. 

BSTC Result 2026: कैसे चेक करें राजस्थान प्री-डीएलएड का रिजल्ट? 

राजस्थान प्री डीएलएड का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com या predeledraj2026.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Pre-Deled Result 2026 या Rajasthan BSTC Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपको पीडीएफ के फॉर्मेट में दिखाई देगा.
- इसमें Ctrl+F फंक्शन का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक करें. 

नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक कर चेक करें अपना राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट
Result-2026 Server 1
Result-2026 Server 2
Result-2026 Server 3

जो उम्मीदवार राजस्थान डीएलएल की परीक्षा में शामिल हुए हैं और सफलतापूर्वक एंट्रेंस एग्जाम को पास किया है, वे राज्य के डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र हैं. उम्मीदवारों को कॉलेजों में प्री-डीएलएड कोर्स में एडमिशन मेरिट, कैंडिडेट्स के प्रिफरेंस और अलॉटमेंट के दौरान सीटों की उपलब्धता के आधार पर मिलेगा. 

BSTC Result 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या?

इस साल काउंसलिंग के माध्यम से राज्य की करीब 25,970 सीटों को भरे जाने की संभावना है. जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की जाएंगी, उन्हें दी गई समयसीमा में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी. अथॉरिटी जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन की तारीख, चॉइस फिलिंग प्रोसेस और सीट अलॉटमेंट गाइडलाइंस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा.  

BSTC Result 2026: एग्जाम पैटर्न

राजस्थान प्री D.El.Ed को पहले बीएसटीसी के नाम से जाना जाता था. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाती है जिसमें 200 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाते हैं. हर सवाल 3 नंबरों का होता है और पूरा पेपर 600 नंबरों का होता है. राजस्थान प्री-डीएलएड में मेंटल एबिलिटी, राजस्थान का जनरल नॉलेज, टीचिंग एप्टीट्यूट और लैंग्वेज एबिलिटी से सवाल पूछे जाते हैं. इस पेपर में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती.

BSTC Result 2026: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

राजस्थान प्री-डीएलएड की परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% यानी 300 नंबर और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग/विधवा) के उम्मीदवारों को 45% यानी 270 नंबर लाने जरूरी हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement