Advertisement

BSTC Admit Card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, predeledraj2026.in से ऐसे करें डाउनलोड

BSTC Admit Card 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
BSTC Admit Card 2026: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, predeledraj2026.in से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Admit Card 2026 (Image Credit: Official Website Screengrab)

Add DNA as a Preferred Source

BSTC Admit Card 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी ने राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह परीक्षा डी.एल.एड (जनरल और संस्कृत) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जानी है.  जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.in से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके डाउनलोड करवा सकते हैं.

राजस्थान बीएसटीसी प्री डी.एल.एड 2026 परीक्षा 20 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी होनी जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने साथ वैलिड फोटो आईडी कार्ड भी लाना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स को सावधानी से वेरिफाई कर लें और परीक्षा के दिन के लिए दिए गए दिशानिर्देशों को फॉलो करें

BSTC Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड?

राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद Rajasthan BSTC Pre Deled एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. 
- आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें. 

BSTC Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

BSTC Admit Card 2026: राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम पैटर्न

राजस्थान बीएसटीसी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसकी समयसीमा 3 घंटों की होगी. इस परीक्षा में कुल 200 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे जिनके लिए 600 नंबर निर्धारित किए गए हैं. हर सही जवाब के लिए उम्मीदवारों को तीन नंबर मिलेंगे जबकि गलत या बिना अटेम्प्ट किए गए सवाल के लिए कोई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है. यह परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा राज्य में डिप्लोमा लेवल टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए हर साल आयोजित की जाती है. यह परीक्षा राजस्थान के कई जिलों में कोटा के VMOU के सुपरविजन में आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आगे की डिटेल्स और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement