एजुकेशन
BSPHCL ने टेक्नीशियन ग्रेड 3, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क और स्टोर असिस्टेंट पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट चेक करें नतीजे...
BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025: बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड यानी BSPHCL ने टेक्नीशियन ग्रेड 3, कॉरेस्पोंडेंस क्लर्क और स्टोर असिस्टेंट पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 2,156 टेक्नीशियन ग्रेड 3 के खाली पदों को भरना है. 11 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित CBT एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
जो उम्मीदवार बीएसपीएचसीएल टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- BSPHCL की आधिकारिक वेबसाइट bsphcl.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं.
- Provisional Result for the post of Technician Grade – III against ENN- 05/2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना इनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड एंटर करें और कैप्चा कोड को वेरिफाई करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए स्क्रीन पर दिखाई देने वाले रिजल्ट को डाउनलोड करके सेव कर लें.
BSPHCL Technician Grade 3 Result 2025 देखने का डायरेक्ट लिंक
सीबीटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए बीएसपीएचसीएल की आधिकारिक वेबसाइट और उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से सूचित किया जाएगा. फाइनल सिलेक्शन से जुड़ी डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
तकनीशियन ग्रेड 3 पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन संशोधन आयोग (पीआरसी) के अनुसार वेतन मिलेगा. वेतनमान में मूल वेतन, भत्ते और दूसरे लाभ जैसे मेडिकल कवरेज, रिटायरमेंट बेनिफिट और लीव डिटेल्स भी मौजूद होंगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.