एजुकेशन
सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), सहायक उप-निरीक्षक (स्टेनोग्राफर) और हवलदार (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक...
BSF HCM Result 2025: सीमा सुरक्षा बल ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), सहायक उप-निरीक्षक (स्टेनोग्राफर) और हवलदार (क्लर्क) पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन किया गया है.
17 मार्च 2025 से 2 जून 2025 के बीच आयोजित पीएसटी और पीईटी राउंड में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) देंगे.
उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1. ऑफिशियल BSF भर्ती पोर्टल rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2. Result of PST/PET for the posts of HC (Mln)/ASI (Steno) & Havaldar (Clerk) के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा. इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके अपने नतीजे चेक करें.
BSF HCM ASI Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
ऑफिशियल डिटेल्स के अनुसार एएसआई स्टेनो/कॉम्बैटेंट स्टेनो के पद के लिए कुल 2,75,567 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सीएपीएफ में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए 8,526 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इसके अलावा असम राइफल्स में हवलदार क्लर्क पद के लिए 2,67,041 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.
पीएसटी और पीईटी परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को अब कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) की तैयारी करनी होगी. इस महत्वपूर्ण परीक्षा के एडमिट कार्ड आने वाले दिनों में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के सभी अपडेट के लिए आधिकारिक बीएसएफ भर्ती वेबसाइट (rectt.bsf.gov.in) को नियमित रूप से चेक करते रहें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.