एजुकेशन
BSEB STET Admit Card 2025: बीएसईबी ने बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट डाउनलोड करें हॉल टिकट...
BSEB STET Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. यह परीक्षा बिहार के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है. बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिल पाएगी. बिहार एसटीईटी की परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी. रजिस्टर्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.org या secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
- Download STET 2025 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.
- आपका बिहार एसटीईटी का एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें BSEB STET Admit Card 2025
बिहार एसटीईटी 2025 सभी उम्मीदवारों के लिए कई दिनों तक कंप्यूटर बेस्ड CBT मोड में आयोजित की जाएगी. शिक्षण के स्तर के आधार पर दो पेपर होंगे:
पेपर 1 (कक्षा 9-10): यह पेपर उन उम्मीदवारों के लिए है जो माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाना चाहते हैं. यह परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी.
पेपर 2 (कक्षा 11-12): यह पेपर उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए है. यह 1 नवंबर से 16 नवंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा.
प्रत्येक पेपर 2 घंटे 30 मिनट का होगा. उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी भ्रम से बचने के लिए परीक्षा केंद्र के स्थान, रिपोर्टिंग समय और बैठने की व्यवस्था के लिए अपने एडमिट कार्ड को सावधानी से चेक करना चाहिए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.