Advertisement

बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम्स कब होंगे? आ गया एडमिट कार्ड

BSEB ने कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जानें कब होंगे एग्जाम और कैसे हॉल टिकट स्टूडेंट्स को मिलेगा...

Latest News
बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम्स कब होंगे? आ गया एडमिट कार्ड

BSEB 12th Admit Card 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Board Practical Admit Card 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इन्हें आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से एक्सेस और डाउनलोड किया जा सकता है. बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड स्कूल अपने स्टूडेंट्स को बांटेंगे. स्कूलों को स्टूडेंट्स से एक रसीद पर साइन करवाना होगा जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के लिए उनका एडमिट कार्ड मिल गया है. एडमिट कार्ड को 9 जनवरी 2025 तक डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- बिहार की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी, जानें किस तारीख को होगा कौन सा एग्जाम

कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं-
स्कूलों को यूनीक यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. बिहार 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2025 तक होने वाली हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें. ये एडमिट कार्ड सिर्फ प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए हैं. बिहार बोर्ड ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया है कि थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

यहां चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

 

कब होंगे थ्योरी के एग्जाम
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार बीएसईबी कक्षा 12 की थ्योरी की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी. सुबह की शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. कक्षा 10 के स्टूडेंट्स की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जानी हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement