एजुकेशन
BSEB Compartment Result 2025: बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं, results.biharboardonline.com पर इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट
BSEB Compartment Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.ये परीक्षाएं उन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गई थीं जो या तो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे या जिन्होंने अपने अंकों में सुधार करने का विकल्प चुना था.
कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट परीक्षा में 61.13% स्टूडेंट्स पास हुए, वहीं स्पेशल एग्जाम में स्टूडेंट्स का पास परसेंट 55.31% रहा. 10वीं कक्षा के स्पेशल एग्जाम में पास परसेंट 52.20% रहा जबकि 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 32.93% स्टूडेंट्स ही पास हो पाए. वहीं साइंस स्ट्रीम से कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले कई स्टूडेंट्स टॉपर बनकर उभरे हैं.
स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट को चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर Compartmental Exam सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Bihar Board 10th Compartment Result 2025 या Bihar Board 12th Step Compartment Result 2025 चुनें.
स्टेप 4: दिए गए फ़ील्ड में अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 5: अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करें और सहेजें.
बीएसईबी 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंटल रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सीधा लिंक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.