Advertisement

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,28,900 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. जिनमें से कुल 21,581 उम्मीदवार पास हुए हैं.

Latest News
BPSC 70th Prelims Result: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

BPSC Result

Add DNA as a Preferred Source

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं  संयुक्त (प्रीलिम्स) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. BPSC ने कहा कि इस परीक्षा में कुल 21,581 अभ्यर्थी पास हुए हैं.

बीपीएससी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, 'एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट परीक्षाफल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in पर 1 घंटे के उपरांत देख सकते हैं'

3.28 अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
आयोग ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को 911 केंद्रों और 4 जनवरी 2025 को पटना में 22 सेंटर्स पर 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी. 45 दिन के अंदर इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इस परीक्षा में 3, 28,990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. जिनमें से कुल 21,581 उम्मीदवार सफल हुए हैं. बीपीएससी सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और आगामी लिखित परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देता है.'

How to Check BPSC 70th Result 2025: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर आपको बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक दिखेगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ फाइल में ओपन हो जाएगा.
  • इसमें आप एक-एक कर अपना रोल नंबर से देख सकते हैं. या फिर Ctrl+F प्रेस करे चेक कीजिए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement