एजुकेशन
अगर आप 10वीं पास हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. जानें ऑफिस अटेंडेंट भर्ती फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए....
अगर आप 10वीं पास हैं और बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 3,727 वैकेंसी की घोषणा की गई है जिनमें से 1,216 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 26 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी. आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 है.
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को 135 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन केवल ऑफिशियल बीएसएससी वेबसाइट के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC 84 पदों पर कर रहा भर्तियां, ₹1,77,500 तक होगी सैलरी, हाथ से जानें न दें मौका!
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.
आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल है. बिहार सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी.
आरक्षण: कुल वैकेंसी में से 1,216 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. उम्मीदवारों का सिलेक्शन आगे जाति और समुदाय के आधार पर किया जाएगा.
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और यह 100 अंकों की होगी. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा. नीचे बताए गए सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे-
सामान्य ज्ञान: 40 प्रश्न
सामान्य गणित: 30 प्रश्न
सामान्य हिंदी: 30 प्रश्न
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को फाइनल सिलेक्शन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे हैं नए डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह? जानें अबतक किन बड़े पदों पर किया है काम
- बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlinebssc.com/ पर जाएं.
- होमपेज पर Online Apply for Bihar Office Attendant के लिंक पर क्लि करें.
- नए यूजर्स को नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बुनियादी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा. एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा.
- क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें.
- पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करें.
- सभी विवरण देखें, फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक यहां देखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि से पहले ही रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.