Advertisement

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, csbc.bihar.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC ने कांस्टेबल पदों के लिए बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी, csbc.bihar.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Police Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

Bihar Police Admit Card 2025: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC ने 9 जुलाई 2025 को कांस्टेबल पदों के लिए बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड 9 जुलाई को सुबह 12 बजे जारी किया जाएगा और 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे तक उपलब्ध रहेगा.

Bihar Police Admit Card 2025: अलग परीक्षा की तारीख का अलग से जारी होगा हॉल टिकट

हर परीक्षा की तारीख के लिए हॉल टिकट अलग-अलग दिनों में जारी किए जाएंगे. लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सभी दिनों में एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, नाम, पिता का नाम से जुड़ी जानकारी होगी. 

उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले लेना चाहिए जिसकी परीक्षा हॉल में एंट्री के समय जरूरत होगी. इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी. 

Bihar Police Admit Card 2025: कांस्टेबल हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

1. CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 फॉर कॉन्स्टेबल लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल्स एंटर करने होंगे. 
4. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
5. एडमिट कार्ड को चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें. 

बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक 

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 19838 कांस्टेबल पदों को भरा जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CSBC बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement