एजुकेशन
CSBC ने 20 जुलाई को होने वाली कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं. इन डायरेक्ट लिंक से फटाफट डाउनलोड करें हॉल टिकट...
Bihar Police Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (CSBC) ने 20 जुलाई को होने वाली कांस्टेबल लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 20 जुलाई को होने वाली है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने क्रेडेंशियल से लॉगइन करके अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें बोर्ड इससे पहले 9 जुलाई को 16 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर चुका है. बोर्ड जिस तारीख को लिखित परीक्षा होनी है उससे 7 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर रहा है. सीएसबीसी 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा आयोजित करेगा.
16 जुलाई: 9 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी हो चुका है.
20 जुलाई: 13 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी हो चुका है.
23 जुलाई: 16 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होगा.
27 जुलाई: 20 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होगा.
30 जुलाई: 23 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होगा.
3 अगस्त: 27 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी होगा.
इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन दिए गए निर्देशों को पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए. उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि नाम, हस्ताक्षर और फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी सही हो. अगर कोई त्रुटि हो तो उन्हें तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी को सूचित करना चाहिए.
उम्मीदवारों के एडमिट कार्ज पर रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, पिता का नाम और परीक्षा से जुड़े सारे डिटेल्स होंगे. सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी. एडमिट कार्ड के बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके अलावा उन्हें एक वैलिड फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी साथ लाना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीएसबीसी की वेबसाइट देख सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.