एजुकेशन
Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार जीविका भर्ती अभियान के 2,747 पदों पर आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है. अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो फटाफट इस डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं...
Bihar Jeevika Recruitment 2025: बिहार रूरल लिवलिहुड प्रमोशन सोसायटी के 2025 भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आज यानी 18 अगस्त को आखिरी तारीख है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in के माध्यम से अपने आवेदन जमा करने होंगे. इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य ब्लॉक प्रोजक्ट मैनेजर, लाइविहुड स्पेशलिस्ट, एरिया कॉर्डिनेटर, कम्युनिटी कॉर्डिनेटर और कई दूसरे पदों सहित कुल 2,747 वैकेंसी को भरना है.
इन पदों के लिए ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. सफल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के साथ-साथ कुछ जगहों पर दूसरे इवैल्यूएशन स्टेज के माध्यम से किया जाएगा.
उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
अनारक्षित / पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (यूआर/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस)- रु. 800/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग (शारीरिक रूप से विकलांग) (एससी/एसटी/दिव्यांग)- रु. 500/-
बिहार जीविका भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- ऑफिशियल वेबसाइट brlps.in पर जाएं.
- होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन पर जाएं.
- बिहार जीविका भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक का चयन करें.
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और व्यावसायिक विवरण भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें.
- ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट डाउनलोड करके रखें.
Bihar Jeevika Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए अपना आवेदन पत्र अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.