Advertisement

नीतीश सरकार ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत, अब बिना ब्याज के मिलेगा लोन, चुकाने के लिए भी ज्यादा समय

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले एजुकेशन लोन पर अब कोई ब्याज नहीं देना होगा, जानें बिहार की नीतीश सरकार ने स्टूडेंटस को खुश करने वाली और कौन सी योजनाओं का ऐलान किया है...

Latest News
नीतीश सरकार ने स्टूडेंट्स को दी बड़ी राहत, अब बिना ब्याज के मिलेगा लोन, चुकाने के लिए भी ज्यादा समय

Nitish Kumar

Add DNA as a Preferred Source

बिहार में चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने स्टूडेंट्स को बड़ी राहत दी है. बिहार सरकार ने घोषणा की है कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिए जाने वाले एजुकेशन लोन पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकारी शेयर की और इस फैसले को स्टूडेंट्स पर वित्तीय बोझ कम करने वाला कदम बताया. साल 2016 से लागू योजना में लड़कों को 2 प्रतिशत और लड़की और दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए 1 प्रतिशत ब्याज निर्धारित था.

यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'मां को गाली' पर भावुक होकर पीएम मोदी ने चल दिया चुनावी दांव!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान

अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दी जाने वाली शिक्षा ऋण राशि अब सभी आवेदकों के लिए पूरी तरह से ब्याज से मुक्त होगी.' पहले 2 लाख रुपये तक के ऋण 60 मासिक किश्तों (5 साल) में चुकाने होते थे. अब लोन चुकाने की अवधि बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किश्तें (7 साल) कर दी गई है.

2 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए लोन चुकाने की अवधि को आगे बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक किस्तों (10 साल) तक कर दिया गया है. इससे पहले लोन चुकाने की समय सीमा 84 मासिक किस्त यानी 7 साल तक सीमित थी.

यह भी पढ़ें- Bihar: लौंडा नाच पार्टी मंडप के नीचे से दूल्हे को लेकर फरार! किडनैपिंग से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

नीतीश सरकार के इस कदम का महत्व

यह फैसला बिहार में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़े सहायता उपाय के रूप में आया है जिससे वित्तीय तनाव और लोन चुकाने का दवाब दोनों कम होंगे. चुनावी साल में ऐसी घोषणा इसके राजनीतिक महत्व की ओर भी इशारा करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement