Advertisement

Bihar Board Exam Result: आज आएगा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

Bihar Board Exam Result 2023: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. इस बार 13 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी है.

Bihar Board Exam Result: आज आएगा बिहार बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें डाउनलोड

Bihar Board Exam Result 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट आज 2 बजे आ जाएगा. लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपनी मेहनत के फल का इंतजार कर रहे हैं. इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षाएं सबसे पहले पूरी हो गई थीं और अब रिजल्ट भी सबसे पहले ही आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, टॉपर लिस्ट न तैयार होने की वजह से रिजल्ट जारी करने में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन 2 बजे  तक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया है कि 2 बजे दोपह में इंटर का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इस दौरान शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह मौजूद रहेंगे. इस साल लगभग 13 लाख बच्चों ने बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है. इसमें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों के विद्यार्थी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- आज दो बजे आएगा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, जानिए क्यों हो रही है देरी?

ऐसे चेक करें Bihar Board Result
बिहार में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए कई लिंक जारी किए गए हैं. छात्र या छात्राएं biharboard.bihar.gov.in या biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना परीक्षा रोल नंबर एंटर करना होगा.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बजट पर विवाद: केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, हाथ जोड़ता हूं, आप क्यों नाराज हैं

टॉपर्स पर होगी इनामों की बारिश
बिहार में बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को बंपर इनाम देने की तैयारी है. पूरे राज्य में पहला स्थान लाने वाले छात्र या छात्रा को 1 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल बुक रीडर दिया जाता है. दूसरे नंबर पर आने वाले छात्र या छात्रा को 75 हजार रुपये, लैपटॉप और किंडल रीडर दिया जाता है. देखना होगा कि इस बार सरकार इसमें कोई बदलाव करती है या नहीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement