एजुकेशन
BSEB Class 12 Admit Card 2023: स्टूडेंट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर सीधे 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
डीएनए हिंदी: BSEB Class 12 Inter Exam 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटर परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाला है. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com,secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर BSEB क्लास 12 इंटर के लिए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं.
BSEB की 12वीं क्लास के एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड में उनकी डीटेल्स लिखी होगी. उनका एप्लीशन नंबर, रोल नंबर और एग्जाम सेंटर एडमिट कार्ड पर लिखा होगा. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
'भारत के साथ 3 युद्ध से सिर्फ गरीबी और बेरोजगारी ही आई', कंगाली के कगार पर पहुंचे पाकिस्तान के बदले सुर
कैसे BSEB Class 12th Inter Admit Card 2023 करें डाउनलोड?
1. 12वीं क्लास का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाएं.
2. बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023' पर क्लिक करें.
3. स्कूल कोड, कैंडिडेट का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि (dd/MM/yyyy) इस फॉर्मेट में दर्ज करें.
4. अब 'सर्च' बटन पर क्लिक करें.
5. आपका BSEB इंटर एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर नजर आएगा.
6. डाउनलोड करें और फ्युचर रिफरेंस के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें.
सिख सैनिकों के लिए बनेगा स्पेशल हेलमेट, क्या होगी खासियत, क्यों विरोध कर रहे सिखों के धार्मिक संगठन?
बिहार बोर्ड कक्षा 12 थ्योरी परीक्षा तिथियां
साइंस, आर्ट और कॉमर्स के के लिए 12वीं का एग्जाम 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित हो रहा है. एडमिट कार्ड एग्जाम के लिए अनिवार्य है. ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.