Advertisement

Bihar B.Ed Entrance Result 2025: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, biharcetbed-lnmu.in पर इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

बिहार बीएड एंट्रेस एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है, जानें कब से शुरू होगी काउंसलिंग और इस दौरान किन-किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत...

Latest News
Bihar B.Ed Entrance Result 2025: बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी, biharcetbed-lnmu.in पर इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Bihar B.Ed Entrance Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Bihar B.Ed Entrance Result 2025: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने बिहार बैचलर ऑफ एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट  (बिहार बीएड सीईटी) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल पोर्टल biharcetbed-lnmu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, मिले हुए मार्क्स, मिला रैंक और कैटिगरी शामिल होगा. 

Bihar B.Ed Entrance Result 2025: चेक करने के स्टेप्स-

उम्मीदवार बिहार बी.एड सीईटी का रिजल्ट देखने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://biharcetbed-lnmu.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'Bihar B.Ed CET Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड एंटर करें.
- सबमिट करने पर आपको आपका स्कोरकार्ड PDF के रूप में दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें.
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग और एडमिशन राउंड के दौरान इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें. 

उम्मीदवार Bihar B.Ed CET 2025 Result चेक करने के लिए यहां भी क्लिक कर सकते हैं.

Bihar B.Ed Result 2025 आगे क्या होगा?

बीएड के नतीजों की घोषणा के बाद एलएनएमयू जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर सकता है. योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए बुलाया जाएगा, जहां वे अपनी रैंक और कैटिगरी के आधार पर अपनी कॉलेज वरीयताओं को फिल कर पाएंगे.  काउंसलिंग के दौरान वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स के साथ आना होगा-
- 10वीं 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- कास्ट या कैटिगरी सर्टिफिकेट (रिजर्वेशन क्लेम करने पर)
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- सरकार की जारी की हुई फोटो आईडी

बिहार के संबद्ध संस्थानों में बी.एड कोर्स में एडमिशन पूरी तरह से इस एंट्रेस टेस्ट और उसके बाद काउंसलिंग में प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है. बिहार सरकार के निर्देशों के अनुसार एलएनएमयू की देखरेख में बिहार बी.एड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट हर साल आयोजित किया जाता है. यह परीक्षा राज्य-मान्यता प्राप्त कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दो साल के बी.एड कार्यक्रम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य एंट्रेंस एग्जाम है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement