एजुकेशन
BCECE ने लेटरल एंट्री के जरिए इंजीनियरिंग कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. यहां चेक करें सारी डिटेल्स...
BCECE LE 2025: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव एग्जाम बोर्ड (BCECE) ने लेटरल एंट्री के जरिए इंजीनियरिंग कोर्स के दूसरे साल में एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर BCECE LE 2025 काउंसलिंग पोर्टल पर पहुंच सकेंगे.
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2025 के लिए सीट मैट्रिक्स 8 जुलाई को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. बोर्ड 10 जुलाई को बीसीईसीई एलई काउंसलिंग 2025 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो खोलेगा और बीसीईसीई एलई 2025 राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया की आखिरी तारीख 13 जुलाई है.
पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एलोकेशन का रिजल्ट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच अपने प्रोविजनल एलोकेशन ऑर्डर को डाउनलोड कर सकेंगे. पहले राउंड के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन फॉर्मेलिटी 21 और 22 जुलाई को निर्धारित केंद्रों पर होगी. बीसीईसीई एलई 2025 काउंसलिंग दो राउंड में होगी. बीसीईसीई एलई 2025 काउंसलिंग का दूसरा राउंड 28 जुलाई से शुरू होगा.
सीट मैट्रिक्स वेबसाइट पर पोस्ट करना - 8 जुलाई
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन विकल्प भरना - 10 जुलाई
ऑनलाइन विकल्प भरने और लॉक करने की आखिरी तारीख- 13 जुलाई
पहले राउंड की प्रोविजनल सीट आवंटन का रिजल्ट- 16 जुलाई
पहले राउंड के प्रोविजनल रिजल्ट पर आपत्ति प्रस्तुत करने की तारीख- 17 जुलाई
पहले राउंड के फाइनल सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट- 19 जुलाई
एलोकेशन ऑर्डर डाउनलोड करना (पहला राउंड) - 19 जुलाई से 22 जुलाई तक
दूसरे राउंड की प्रोविजनल सीट आवंटन का रिजल्ट- 28 जुलाई
दूसरे राउंड के प्रोविजनल रिजल्ट पर आपत्ति प्रस्तुत करने की तारीख- 29 जुलाई
दूसरे राउंड के फाइनल सीट आवंटन का रिजल्ट- 31 जुलाई
एलोकेशन ऑर्डर डाउनलोड करना (दूसरा राउंड)- 31 जुलाई से 2 अगस्त तक
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन (दूसरा राउंड)- 1 अगस्त से 2 अगस्त तक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.