एजुकेशन
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने 2024-25 के लिए आयोजित सभी वार्षिक और सेमेस्टर एग्जाम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. bamua.digitaluniversity.ac पर इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे...
BAMU Result 2025: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी ने 2024-25 के लिए आयोजित सभी वार्षिक और सेमेस्टर एग्जाम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bamua.digitaluniversity.ac पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने PRN नंबर या सीट या रोल नंबर की जरूरत होगी. स्टूडेंट्स को हर पेपर में पास होने के लिए कम से कम 40 फीसदी मार्क्स लाने जरूरी होंगे.
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: BAMU के ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल bamua.digitaluniversity.ac पर जाएं.
स्टेप 2: उपलब्ध विकल्पों में से अपना पाठ्यक्रम चुनें.
स्टेप 3: पूछे गए डिटेल्स जैसे PRN नंबर या सीट या रोल नंबर एंटर करें.
स्टेप 4: अपना रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट दिखने के बाद भविष्य के लिए इसे आप डाउनलोड करके अपने पास सेव रख लें.
BAMU Result 2025 देखने का डायरेक्ट लिंक
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक या व्यक्तिगत उपयोग के लिए प्रिंट भी कर सकते हैं. ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल हैं और मूल मार्कशीट यूनिवर्सिटी नियत समय पर जारी करेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.