Advertisement

Azim Premji Scholarship 2025: कैसे करें 30 हजार रुपये की इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई? जानें A to Z सारी डिटेल्स

अगर अगर 12वीं पास कर चुके हैं और ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन ले लिया है तो आप हर साल 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप पा सकते हैं, जानें अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में सारी अहम डिटेल्स...

Latest News
Azim Premji Scholarship 2025: कैसे करें 30 हजार रुपये की इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई? जानें A to Z सारी डिटेल्स

Azim Premji Scholarship 2025

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप स्कॉलरशिप से 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन आपके लिए अच्छा मौका लेकर आया है. हालांकि जल्द ही फाउंडेशन अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा. यह पहल 18 राज्यों के सरकारी स्कूलों की 2.5 लाख छात्राओं को हायर एजुकेशन की पढ़ाई करने के उद्देश्य से दी जाती है. इस स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2025, रात 11:59 बजे तक है.

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को प्रति वर्ष 30,000 रुपये मिलेंगे. यह राशि उन छात्राओं को प्रदान की जाएगी जिन्होंने सरकारी स्कूलों से कक्षा 10 और 12 दोनों पास कर लिया है और हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया है. पात्र हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में सभी सरकारी संस्थान और चुनिंदा निजी संस्थान शामिल हैं. यह स्कॉलरशिप ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें- प्रीति जिंटा से लेकर हर्षवर्धन राणे तक, फेमस होने के बाद भी डिग्री के पीछे लगे रहे ये 8 बॉलीवुड सितारे

Azim Premji Scholarship 2025: पात्रता मापदंड

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025 के लिए अर्हता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित सभी शर्तों को पूरा करना होगा:
- उन्हें सरकारी स्कूल से कक्षा 10 पास होना चाहिए. उन्होंने सरकारी स्कूल से कक्षा 12 भी पूरी की हुई होनी चाहिए.
- कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों की पढ़ाई अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड राज्यों में से किसी एक में पूरी की गई होनी चाहिए.

इसके अलावा कैंडिडेट्स को किसी सरकारी या प्रामाणिक निजी कॉलेज या यूनिवर्सिटी की 2-5 साल की मान्यता प्राप्त ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में रेगुलर स्टूडेंट के रूप में प्रथम वर्ष (शैक्षणिक सत्र 2025-26) में एडमिशन लिया हुआ होना चाहिए.

Azim Premji Scholarship 2025: कैसे मिलेगी स्कॉलरशिप?

इस स्कॉलरशिप के लिए कैंडिडेट्स का चयन 4 स्टेप्स की प्रक्रिया से होगा. सबसे पहले आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने फॉर्म ऑनलाइन जमा करने होंगे. इसके बाद पात्रता मानदंडों के आधार पर आवेदनों की समीक्षा की जाएगी. वेरिफिकेशन के बाद स्कॉलरशिप की राशि 15,000 रुपये की दो किश्तों में बांटी जाएगी. अगले सालों में स्कॉलरशिप पाना जारी रखने के लिए स्टूडेंट्स को रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement