एजुकेशन
Awarapan 2: आवारापन 2 फिल्म में शिवम पंडित के साथ जोरावर की भी खूब चर्चा हो रही है. इमरान हाशमी शिवम पंडित और पूरन गब्बी विलेन जोरावर के रोल में हैं. आइए जानते हैं कि दोनों ने कहां से पढ़ाई लिखाई की है और किसके पास कौन सी डिग्री है.
Awarapan 2: इमरान हाशमी लगभग दो दशक के बाद अपनी सीक्वल फिल्म आवारापन 2 में शिवम पंडित के किरदार में लौटे हैं. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई. इमरान हाशमी के अलावा इस फिल्म में विलेन बने जोवारा यानी की पूरन गब्बी की भी खूब चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इमरान हाशमी और पूरब गब्बी ने कहां तक और किस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, किसके पास कौन सी डिग्री है.
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आवारापन 2, मोहित सूरी की 2007 की मशहूर फिल्म आवारापन का सीक्वल है. इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और इसमें इमरान हाशमी, पूरन गब्बी दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम रोल में हैं. आवारापन बॉक्स-ऑफिस पर बहुत सफल नहीं रही थी, लेकिन इसके सीक्वल ने हाशमी को सफलता दिला दी.
इमरान हाशमी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल और जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से ग्राफ़िक्स और एनिमेशन की पढ़ाई की. मुंबई यूनिवर्सिटी से उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
पूरन गब्बी एक आर्टिस्टिक परिवार से आते हैं. उनका पूरा नाम हार्दिक पूरन गब्बी है. वह लेखक गोवर्धन गब्बी और शिक्षाविद राज कौशल के बेटे हैं. उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म जीरो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही थी. फिल्म में उनका छोटा सा सपोर्टिंग रोल था. इसके बाद वह 2020 में कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में भी एक छोटे रोल में नजर आए थे.
पूरन गब्बी एक्ट्रेस वामिका गब्बी के छोटे भाई भी हैं. वामिका ने हिंदी, पंजाबी, तमिल और मलयालम फिल्में की हैं. पूरन गब्बी एक इंडी म्यूजिशियन भी हैं और अपने नाम से म्यूजिक रिलीज करते हैं. 2025 के लास्ट में उन्होंने अपना पहला सिंगल स्विम रिलीज किया था, जो उनके पिता गोवर्धन गब्बी की लिखी एक कविता से प्रेरित था.
पूरन को अब तक का सबसे बड़ा मौका आवारापन 2 से मिला है, जिसमें वह जोरावर का किरदार निभा रहे हैं. जोरावर फिल्म के विलेन के रूप में है. यह किरदार एक विरोधी गुट का लीडर है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरन गब्बी यानी की हार्दिक पूरन गब्बी है की स्कूलिंग, कॉलेज की डिग्री और उच्च शिक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है.
ये भी पढ़ें - सोने और चांदी में भी बड़ा मूवमेंट आने का अंदेशा, जानिए मंगलवार को गोल्ड-सिल्वर का क्या रहेगा आपके शहर में भाव