Advertisement

ABVMU CPET 2025 काउंसलिंग राउंड 1 abvmucet25.co.in पर शुरू, जानें एडमिशन के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

ABVMU ने CPET 2025 में एडमिशन के लिए काउसलिंग का पहला राउंड ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दिया है. जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन...

Latest News
ABVMU CPET 2025 काउंसलिंग राउंड 1 abvmucet25.co.in पर शुरू, जानें एडमिशन के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

ABVMU CPET 2025 Counselling

Add DNA as a Preferred Source

ABVMU CPET 2025: उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) ने CPET 2025 (कॉमन पैरामेडिकल एंट्रेंस टेस्ट) में एडमिशन के लिए काउसलिंग का पहला राउंड ऑफिशियल तौर पर शुरू कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने यह एट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet25.co.in पर जाकर राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संबद्ध कॉलेजों के विभिन्न पैरामेडिकल ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है. उम्मीदवारों को सीट सुरक्षित करने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरना और वरीयताओं को लॉक करना जरूरी है. यह काउंसलिंग राउंड प्रवेश प्रक्रिया में अगला महत्वपूर्ण चरण है और पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में सीट आवंटन सुनिश्चित करने के लिए इसमें समय पर भागीदारी जरूरी है.

ABVMU CPET 2025: काउंसलिंग राउंड 1 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन

ABVMU CPET 2025 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
- ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet25.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर उपलब्ध CPET 2025 Counselling लिंक पर क्लिक करें.
- अपना CPET 2025 रोल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड एंटर करें.
-  रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपने सभी जरूरी एजुकेशनल, पर्सनल और कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरें.
- कैटिगरी के मुताबिक फीस का भुगतान करें और अपनी पसंद के आधार पर कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करें. 
- अपने चयन की पुष्टि करने के लिए समय सीमा से पहले अपने विकल्पों को लॉक करें. 
- भविष्य के संदर्भ के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और काउंसलिंग फॉर्म और फीस के रसीद की एक कॉपी अपने पास जरूर सेव करके रख लें.

ABVMU CPET 2025: रजिस्ट्रेशन के बाद आगे क्या होगा?

रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने का चरण पूरा होने के बाद ABVMU काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट का ऐलान करेगा. जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाती है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शुल्क भुगतान के लिए बताई गई तारीखों के भीतर बताए गए कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा. ऐसा नहीं करने पर सीट जब्त कर ली जाएगी. राउंड 1 में आवंटित नहीं किए गए या अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग के आगे के राउंड में हिस्सा ले सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारो को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement