Advertisement

AP SSC Results 2025: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक, 81.14% स्टूडेंट्स हुए पास

AP SSC Results 2025: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने 10वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bse.ap.gov.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
AP SSC Results 2025: आंध्र प्रदेश 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक, 81.14%  स्टूडेंट्स हुए पास

AP 10th Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

AP SSC Results 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, आंध्र प्रदेश (BSEAP) ने कक्षा 10 SSC का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो स्टूडेंट्स 17 से 31 मार्च के बीच आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in से AP BSEAP SSC कक्षा 10 का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस, डिजिलॉकर या दूसरे ऑफिशियल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इस साल AP SSC परीक्षा में 6,19,275 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. 

यह भी पढ़ें- जन्म हुआ तो कूड़ेदान में फेंका, 10 की उम्र में आंखों की गई रोशनी, अब वही लड़की MPSC क्रैक कर बनी अफसर

AP SSC Results 2025: कैसे करें चेक और डाउनलोड

आंध्र प्रदेश कक्षा 10 का रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: एपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.bse.ap.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: AP 10th Result Link पर क्लिक करें.
स्टेप 3: SSC रोल नंबर और दूसरे वैध लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
स्टेप 4: आपकी आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास की मार्कशीट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी.
स्टेप 5: आगे के संदर्भ के लिए AP 10th Result 2025 को चेक करें और डाउनलोड करें.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें AP SSC Results 2025

इस साल 6,14,459 स्टूडेंट्स में से 4,98,585 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.14% रहा. पार्वतीपुरम मान्यम जिला 93.90% पास परसेंट के साथ लिस्ट में टॉप पर रहा और 1,680 स्कूलों का 100% रिजल्ट रहा. इस साल राज्य में 3,450 निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए कुल 6,19,275 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. एपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में स्टूडेंट का नाम और हॉल टिकट नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, प्राप्त कुल अंक, रिजल्ट की स्थिति और ग्रेड जैसे डिटेल्स शामिल होंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement