एजुकेशन
Anant Chaturdashi Date: इस साल अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को शनिवार के दिन मनाई जा रही है. अनंत चतुर्दशी पर स्कूल, कॉलेज और बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं चलिए जानते हैं.
Anant Chaturdashi Holiday News: 6 सितंबर दिन शनिवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा. अनंत चतुर्दशी को लेकर स्कूल, कॉलेज और बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं चलिए इस बारे में जानते हैं. बता दें कि, अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी को लेकर राज्य सरकार की तरफ से घोषित की गई है तो कई जगहों पर इस दिन छुट्टी होगी. उत्तर प्रदेश में अनंत चतुर्दशी का अवकाश रहेगा इसके उपलक्ष्य में सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.
पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के स्कूलों में छुट्टी
ईद मिलाद-उन-नबी और अंनत चतुर्दर्शी के चलते पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान तीन दिनों तक बंद रहेंगे. 5 सितंबर को ईद मिलाद-उन-नबी, 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और इसके बाद 7 तारीख को रविवार के बाद ही सोमवार 8 सितंबर को स्कूल खुलेंगे.
यह भी पढ़ें - मर्सिडीज, डिफेंडर और फॉर्च्यूनर के साथ चलता था इस IAS का काफिला, हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी
क्या बैंकों में होगी छुट्टी?
6 सितंबर को जम्मू, रायपुर, श्रीनगर, रायपुर, गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा कई जगहों पर बैंक चालू रहेंगे. हालांकि, अनंत चतुर्दशी पर जिलाधिकारी कार्यालय विकास भवन सहित अन्य विभागों में भी छुट्टी रहेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.