एजुकेशन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 (पीजीएटी 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है. allduniv.ac.in पर इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...
Allahabad University PGAT Result 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 (पीजीएटी 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
यह परीक्षा 10 से 13 जून 2025 तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा विभिन्न पीजी (एमए, एमएससी , एमकॉम, बीएड , एमएड, एमबीए, आदि) और दूसरे प्रोफेशनल कोर्स जैसे एलएलबी, एलएलएम और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज आईपीएस के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की गई थी.
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के फूड एंड न्यूट्रिशन के एमएससी कोर्स के एंट्रेंस टेस्ट में प्रतिभा यादव ने 220 मार्क्स लाकर टॉप किया है. MSc बायोकेमिस्ट्री में खुशी केशरवानी ने 214 नंबरों के साथ, एमएससी एग्रीकल्चरल केमिस्ट्री एंड सॉयल साइंस में रजनीकांत ने 212 मार्क्स के साथ, MSc एग्रीकल्चर एंटोमोलॉजी में आर्यन कुमार ने 207.9 मार्क्स, एमपीएड में मुनेंद्र यादव ने 206 अंक, एमएससी इन एग्रीकल्चरल बॉटनी में स्मृति मौर्या ने 200 मार्क्स और एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में अब्दुल समद ने 200 अंक लाकर टॉप किया है.
एमए इन फिल्म थिएटर में कुमार अभिनव ने 194 नंबर, एमए मास कॉम में संतोष यादव ने 193.2 नंबर, अप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस) में सिद्धि तिवारी ने 192 नंबर, एमएफए में आरती ने 188 नंबर, बीएड में अमित यादव ने 182 नंबर, एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स में विश्वेंद्र प्रताप सिंह ने 180 नंबर, एमएड में सोनाली जायसवाल ने 178 नंबर, एमए गांधियन थॉट एंड पीस स्टडीज में वेद प्रकाश चौधरी 176.7 नंबर लाकर टॉप किया है.
उम्मीदवार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2025 का रिजल्ट इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं-
-ऑफिशियल वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर PGAT Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करें
- अपना रिजल्ट देखें और उसे डाउनलोड करें.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.