एजुकेशन
AIIMS Paramedical Result 2025: एम्स ने बीएससी पैरामेडिकल 2025 एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें 8,273 उम्मीदवार काउंसलिंग के पहले राउंड में शामिल होने के योग्य हैं. जानें इन्हें किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी...
AIIMS Paramedical Result 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी एम्स बीएससी पैरामेडिकल 2025 एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर चुका है. कुल 8,273 उम्मीदवार काउंसलिंग के पहले राउंड में शामिल होने के योग्य हैं. सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट के अलावा एम्स ने कैटिगरी वाइज कट ऑफ रैंक भी जारी कर दी है.
एम्स बीएससी पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम भारत भर के एम्स संस्थानों में संचालित बीएससी पैरामेडिकल कार्यक्रमों में एडमिशन का निर्धारण करती है. यह परीक्षा विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स जैसे मेडिकल रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में बीएससी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी आदि में एडमिशन के लिए पात्रता का आकलन करती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी रैंक की समीक्षा करें और अपनी कैटिगरी और कोर्स वरीयताओं के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी करें.
एम्स पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और संस्थानों के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया में भाग लेना होगा. बिना किसी दिक्कत के एडमिशन प्रोसेस में भाग लेने के लिए उन्हें अपना एडमिट कार्ड, रिजल्ट का प्रिंटआउट, वैलिड आईडी कार्ड और अपने सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट सहित जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए.
जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना एम्स पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट चेक नहीं किया है, वे इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे देख सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर जाएं.
- एम्स पैरामेडिकल रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- आपके रिजल्ट का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- पीडीएफ में खोजने के लिए Ctrl+F दबाएं और अपना रोल नंबर एंटर करें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने पीडीएफ को डाउनलोड करें और सेव करके रख लें.
यहां क्लिक करके चेक करें AIIMS Paramedical Result 2025 का पीडीएफ https://docs.aiimsexams.ac.in/sites/RESULT%20PARAMEDICAL%202025%20ROLL%20NUMBER%20WISE-NET.pdf
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.