एजुकेशन
AIIMS CRE 2025: एम्स नई दिल्ली ने 2,300 से अधिक ग्रुप ए और बी नॉन फैकल्टी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं, यहां जानें सारी डिटेल्स....
AIIMS CRE 2025: एम्स नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे. इन पदों पर अप्लाई करने की आज 31 जुलाई 2025 को आखिरी तारीख है. जिन उम्मीदवारों ने अबतक अप्लाई नहीं किया है, वे जल्दी करें.
इस भर्ती का उद्देश्य विभिन्न एम्स और केंद्र सरकार के संस्थानों में 2,300 से अधिक ग्रुप ए और बी नॉन फैकल्टी पदों को भरना है. योग्य उम्मीदवार को 12 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया था.
एम्स सीआरई 2025 की परीक्षा 25 और 26 अगस्त के लिए निर्धारित की है. इसके लिए एडमिट कार्ड संबंधित पद/ग्रुप की परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले अपलोड किए जाएंगे. वहीं एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड जारी होने से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन आवेदन जमा करने से पहले पात्रता, आवेदन करने का तरीका, शुल्क और दूसरे जरूरी डिटेल्स जरूर चेक करें.
AIIMS CRE पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा/मास्टर डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सब्जेक्ट वाइज योग्यता डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और संस्थान अलॉटमेंट के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल होगी. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम में 100 प्रश्न होंगे और कुल 400 अंक होंगे. गलत उत्तरों के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग की जाएगी.
AIIMS CRE 2025 आवेदन कैसे करें?
- एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
- Recruitment पर क्लिक करें. अब एक नई विंडो खुलेगी.
- यहां Common Recruitment Exam पर क्लिक करें. इसके बाद आप नई विंडो पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे.
- यहां एक नया अकाउंट बनाएं और पूछे गए फील्ड्स में जरूरी डिटेल्स एंटर करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन जनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें.
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करके आवेदन सबमिट करें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट लेना न भूलें.
A) सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार- 3000/- रुपये (केवल तीन हजार रुपये)
B) एससी/एसटी उम्मीदवार/ईडब्ल्यूएस - 2400/- रुपये (केवल चौबीस सौ रुपये)
C) विकलांग व्यक्ति- कोई आवेदन शुल्क नहीं
एक से अधिक ग्रुप में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक ग्रुप के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा और प्रत्येक ग्रुप के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेटबैंकिंग के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.