Advertisement

AIBE 19 Answer Key 2024: BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार एग्जाम की आंसर की, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 19 2024 की आंसर की जारी कर दी है. इस डायरेक्ट लिंक से आप अपनी आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
AIBE 19 Answer Key 2024: BCI ने जारी की ऑल इंडिया बार एग्जाम की आंसर की, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

NEET MDS 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

AIBE 19 Answer Key 2024: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ( BCI ) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE 19) 2024 की आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com से AIBE 19 आंसर की को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. 22 दिसंबर को आयोजित AIBE 19 परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे गए थे जिन्हें तीन घंटे की समयसीमा में पूरा करना था. हर सही उत्तर पर एक नंबर दिया जाएगा जबकि गलत जवाब पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- AIBE 19 Admit Card 2024 जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

AIBE 19 Answer Key 2024 कैसे करें डाउनलोड
चरण 1: ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर दिखाई दे रहे AIBE 19 Answer Key 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जिसमें आंसर की पीडीएफ के रूप में दिखाई देगी.
चरण 4: भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने सभी जवाबों का मिलान कर लें

पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक https://allindiabarexamination.com/images//AIBE-XIX%20Answer%20Key.pdf

AIBE 19 में कितने नंबर लाना जरूरी
अर्हता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के आधार पर निश्चित प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है:
- सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को पास होने के लिए न्यूनतम 45% अंक लाना जरूरी है.
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक लाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- जून से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को कहां से मिली क्रिसमस कैप?

भारत में वकालत करने के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) पास करना अनिवार्य है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (सीओपी) प्राप्त करने के लिए यह एक शर्त है. इस सर्टिफिकेट के बिना लॉ ग्रेजुएट्स और राज्य बार काउंसिल में नामांकित व्यक्ति भी कोर्ट में मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते या अधिवक्ता के रूप में कानूनी सलाह नहीं दे सकते.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement