Advertisement

IIT कानपुर से पढ़ाई के बाद प्राइवेट जॉब, दो बार UPSC क्रैक कर बनीं IPS, फिर से एग्जाम देकर अब IAS बनेंगी आयुषी बंसल

आयुषी बंसल ने 7वीं रैंक के साथ यूपीएससी 2024 की सिविल सेवा परीक्षा पास की है. जानें उनकी सक्सेस स्टोरी

Latest News
IIT कानपुर से पढ़ाई के बाद प्राइवेट जॉब, दो बार UPSC क्रैक कर बनीं IPS, फिर से एग्जाम देकर अब IAS बनेंगी आयुषी बंसल

Aayushi Bansal

Add DNA as a Preferred Source

हार नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा... पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कविता आयुषी बंसल पर एकदम सटीक बैठती है. उन्होंने पहले भी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके आईपीएस बनीं थीं और ट्रेनिंग ले रही थीं. लेकिन उनके मन में कहीं न कहीं आईएएस बनने का सपना पल रहा था. इसलिए उन्होंने दोबारा एग्जाम दिया और 7वीं रैंक के साथ यूपीएससी 2024 की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली. आगे हम आपको उनकी सफलता की कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं...

यह भी पढ़ें- किसान की IITian 'अफसर बिटिया', UPSC में इस स्ट्रैटजी से लाईं छठी रैंक, जानें कोमल पुनिया के IPS से IAS बनने का सफर

IIT कानपुर से की है इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

आयुषी बंसल मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. उनके माता-पिता दोनों एलआईसी में काम करते थे लेकिन 10 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्हें एक सड़क दुर्घटना में अपने पिता को खोना पड़ा. इस त्रासदी ने उनमें जिम्मेदारी की गहरी भावना और सफल होने का दृढ़ संकल्प पैदा किया. उनकी मां राधा बंसल ने अकेले ही आयुषी के पालन-पोषण की जिम्मेदारी बहादुरी से उठाई और उनके लिए सबसे मजबूत सहारा बनीं.

यह भी पढ़ें- IAS-IPS नहीं बनना चाहतीं UPSC टॉपर Zinnia Aurora, समाज सेवा ने दिखाई सिविल सेवा की राह, जानें किस स्कूल-कॉलेज से की है पढ़ाई

3 बार क्रैक की UPSC की परीक्षा

बीटेक पूरा करने के बाद उन्होंने गोल्डमैन और सैक्स के बाद मैकिन्से एंड कंपनी में नौकरी जॉइन कर ली लेकिन फिर एक साहसिक फैसला लेते हुए यह नौकरी साल 2022 में छोड़ दी और पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. दिल्ली आकर उन्होंने खुद को  गहन और अनुशासित तैयारी की यात्रा में डुबो दिया. साल 2022 में उन्होंने अपना पहला अटेम्प्ट दिया और उन्हें 188वीं रैंक हासिल हुई. अपने रैंक में सुधार लाने के लिए उन्होंने 2023 में दोबारा एग्जाम दिया और 97 रैंक के साथ इस बार भी परीक्षा पास कर ली. लेकिन आईएएस बनने की चाहत में उन्होंने 2024 में अपना तीसरा अटेम्प्ट दिया और 7वीं रैंक के साथ इसे क्रैक कर लिया.

यह भी पढ़ें- क्या करते हैं UPSC क्रैक करने वाली पूर्वा चौधरी के पापा? किसी अप्सरा से कम नहीं खूबसूरती, सिलेक्शन पर हंगामा है क्यूं बरपा

फिलहाल आयुषी के परिवार में उनकी मां के अलावा एक भाई भी हैं जिनका नाम अमन बंसल है. अमन पेशे से डॉक्टर हैं. रिजल्ट आने से पहले आयुषी आईपीएस की ट्रेनिंग ले रही थीं और उन्हें कर्नाटक कैडर अलॉट किया गया था. आयुषी बंसल की उपलब्धि समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है और कैसे निरंतर प्रयास हमेशा सही परिणाम देते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement