Advertisement

MBBS के बाद बनीं Gynecologist, फिर UPSC क्रैक करके पहनी पुलिस की वर्दी, जानें तेजतर्रार IPS Deeksha Sharma की कहानी

कौन हैं आईपीएस दीक्षा शर्मा और फिलहाल क्यों चर्चा में हैं? जानें उनका एमबीबीएस के बाद डॉक्टर बनने से लेकर यूपीएससी क्रैक कर पुलिस अधिकारी बनने तक का सफर...

Latest News
MBBS के बाद बनीं Gynecologist, फिर UPSC क्रैक करके पहनी पुलिस की वर्दी, जानें तेजतर्रार IPS Deeksha Sharma की कहानी

IPS Deeksha Sharma

Add DNA as a Preferred Source

आईपीएस दीक्षा शर्मा को यूपी की तेजतर्रार अधिकारियों में गिना जाता है. उन्हें ईमानदारी और अनुशासन का दूसरा नाम कहा जाता है. फिलहाल वह हमीरपुर की एसपी हैं और काम में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर चर्चा में आ गई हैं. इससे पहले वह सोते हुए पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई कर चुकी हैं. आज हम आपको बताएंगे कि दीक्षा शर्मा कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनका यूपीएससी की सफर कैसा रहा है?

MBBS के बाद की डॉक्टरी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रहने वाली दीक्षा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होशियार रही हैं. बचपन से ही उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा था और इसके लिए उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई भी की. मेडिकल की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने दिल्ली के एक जाने-माने हॉस्पिटल में बतौर गायनेकोलॉजिस्ट प्रैक्टिस भी की. 

2017 में पहले प्रयास में UPSC क्रैक कर बनीं IPS

हालांकि कुछ समय बाद उन्हें लगा कि उन्हें यूपीएससी की तैयारी करनी चाहिए और वह इसमें जी-जान से लग गईं. अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने पहली बार 2017 में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी और पहले ही प्रयास में इसे पास भी कर लिया. पोस्टिंग के बाद से ही वह अपने कामों से काफी चर्चा में रही हैं. इससे पहले वह एक केस से काफी चर्चा में रही थीं. उन्होंने महज 65 दिनों के अंदर एक रेपिस्ट को सजा दिलाई थी. 

आईपीएस दीक्षा शर्मा को अपने साहसिक कामों और पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति से वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है. आज उनकी कहानी लाखों यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए प्रेरणास्रोत है. लोग उन्हें अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त रवैया अपनाने और ऑन द स्पॉट फैसला करने की काबिलियत की वजह से काफी पसंद करते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement