Advertisement

MP और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, सरकार ने किया ऐलान

देश के इन 3 राज्यों में अब आप एमबीबीएस का कोर्स हिंदी में कर पाएंगे. हिंदी दिवस के मौके पर इसका ऐलान किया गया है. जानें डिटेल्स...

Latest News
MP और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में भी हिंदी में होगी MBBS की पढ़ाई, सरकार ने किया ऐलान

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के कॉलेजों में इंग्लिश के अलावा हिंदी भाषा में भी एमबीबीएस की पढ़ाई कराने की घोषणा की है. राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने भी एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराने की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें-  इंडियन आर्मी जॉइन कर देशसेवा का मौका,  जानें सारे डिटेल्स

इन 2 मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले शुरू होगी हिंदी में पढ़ाई
राजस्थान सरकार चरणबद्ध तरीके से हिंदी भाषा को कॉलेजों में लागू कर रही है, जिसके तहत जोधपुर के सम्पूर्णानंद मेडिकल कॉलेज और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध बाड़मेर मेडिकल कॉलेज 2024-25 शैक्षणिक सत्र से इन बदलावों को अपनाएंगे.

चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में करने का स्टूडेंट्स के पास विकल्प होगा. मेडिकल एजुकेशन में हिंदी को शामिल करने का प्रस्ताव राज्य के बजट में भी शामिल था.

यह भी पढ़ें- CBSE के स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, मेधावी छात्र इस तारीख तक करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ के सीएम ने क्या कहा
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शनिवार को घोषणा की थी कि राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम अब चालू शैक्षणिक सत्र से हिंदी में भी पढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने हिंदी दिवस पर बड़ा फैसला लिया है कि अब एमबीबीएस कोर्स हिंदी में भी पढ़ाया जाएगा. इस सत्र (2024-25) से पहले साल में हिंदी में किताबें शुरू की जाएंगी. स्वास्थ्य विभाग को किताबें और स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है.'

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement