Advertisement

AFCAT Admit Card 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें कहां-कहां से एग्जाम में पूछे जाएंगे सवाल

एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. इस डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
AFCAT Admit Card 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें कहां-कहां से एग्जाम में पूछे जाएंगे सवाल

AFCAT 2025

Add DNA as a Preferred Source

AFCAT Admit Card 2025: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 01/2025) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. AFCAT 2025 के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in को विजिट कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपडेट करने में सक्षम नहीं हैं, वे सी-डैक, पुणे में एएफसीएटी क्वेरी सेल से पूछताछ कर सकते हैं. उम्मीदवार फोन नंबर 020-25503105 या 020- 25503106 और ईमेल आईडी afcatcell@cdac.in पर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- भारत का वो रेलवे स्टेशन जहां नहीं रुकती एक भी ट्रेन, अंग्रेजों से रहा है खास रिश्ता

AFCAT Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स-
- आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को खोलें.
- अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें.
- अपने डिटेल्स को वेरिफाई करें और इसका प्रिंटआउट लें.

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें AFCAT 2025 परीक्षा 22 और 23 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो घंटे तक चलेगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे जिसका कुल स्कोर 300 होगा. इसमें जनरल अवेयरनेस, एबिलिटी इन इंग्लिश, वर्बल, मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट, न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. यह परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से वायु सेना कुल 336 खाली पदों को भरने वाला है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement