एजुकेशन
AAI ATC Answer Key 2025: AAI ATC जूनियर एग्जीक्यूटिव परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट इसे डाउनलोड करें...
AAI ATC Answer Key 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने AAI ATC जूनियर एग्जीक्यूटिव परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जो कैंडिडेट्स 14 जुलाई को हुई कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट aai.aero पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
AAI ATC Answer Key 2025 को कैंडिडेट्स अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर पाएंगे. आंसर की में सवाल, सही जवाब और कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स भी शामिल होगा. कैंडिडेट्स आंसर की से खुद को मिले मार्क्स का अंदाजा लगा पाएंगे.
AAI ने ATC जूनियर एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2025 14 जुलाई को आयोजित करवाई थी. इसमें 309 वैकेंसी पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे. यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने के लिए आधिकारिक एएआई एटीसी आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऑफिशियल आंसर की 16 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जारी कर दी गई है.
ऑफिशियल वेबसाइट से अपनी AAI ATC आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल एएआई रिक्रूटमेंट पोर्टल https://www.aai.aero पर जाएं.
- करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं.
- AAI ATC Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद आंसर की का पीडीएफ या रिस्पॉन्स शीट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.