एजुकेशन
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा को बीते 50 दिन हो चुके हैं लेकिन बोर्ड ने अभी तक न तो नतीजों का ऐलान किया है और न ही इससे जुड़ा कोई ऑफिशियल अपडेट दिया है, जानें सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स कैसे-कैसे रिएक्शन दे रहे हैं...
CBSE की कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस परीक्षा को खत्म हुए सात हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन बोर्ड ने अभी तक नतीजों के ऐलान के लिए कोई ऑफिशियल तारीख या समय का ऐलान नहीं किया है. सीबीएसई हाईस्कूल की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद से ही स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट की राह देख रहे हैं. इतने लंबे समय की वजह से स्टूडेंट्स और पैरेंट्स लगातार सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं. कुछ स्टूडेंट्स रिजल्ट में हो रही देरी पर नाराजगी जता रहे हैं जबकि कुछ पैरेंट्स का कहना है कि रिजल्ट जारी नहीं होने से उनके बच्चों के 11वीं कक्षा में एडमिशन और स्ट्रीम सिलेक्ट करने प्लानिंग पर असर पड़ रहा है. कई पोस्ट में स्टूडेंट्स यह पूछ रहे हैं कि आखिर सीबीएसई नतीजे जारी करने में इतनी देरी क्यों कर रहा है?
@cbseindia29 @EduMinOfIndia
— Rahul Mehta 🇮🇳 (@rahul_rvm82) July 8, 2026
What is going on in CBSE ? Why result of Second Board exams of class 10 is pending for a long?
Seems CBSE has conducted exam only to earn money.. They dont care about this 14-15 year students #DalMeKuchKalaHai_CBSE
@dpradhanbjp @cbseindia29
— Mangesh Sharma (@Mangesh13377364) July 7, 2026
The Cbse 2026 Second Board Exam result has not yet came examination was conducted on 21st May 2026.Dear Sir kindly help
Dear CBSE,
My child scored 81.4% in the Class 10 First Term Board Exam and wants the Science stream. The second exam result is still pending, and schools are not confirming admission.
Please release the results urgently. Parents and students facing the same issue,please support !— Rabia Hasan (@Rabiahasan368) June 30, 2026
CBSE के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,68,854 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें सबसे ज्यादा संख्या इंप्रूवमेंट एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की थी. कुल 5,25,655 स्टूडेंट्स ने अपने नंबर सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा दी थी. वहीं, 85,285 स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट कैटिगरी में थे. इसके अलावा 57,914 स्टूडेंट्स दोनों कैटिगरी में आते थे.
दूसरी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुसार शुरू की गई है जिसका मकसद स्टूडेंट्स को एक ही शैक्षणिक सत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका देना है. जो स्टूडेंट्स अपने पहले बोर्ड एग्जाम में अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं थे, वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर बेहतर नंबर पा सकते थे. सीबीएसई ने इस नई व्यवस्था में 'बेस्ट ऑफ टू' पॉलिसी लागू किया है. इसका मतलब है कि जिन स्टूडेंट्स ने पहली और दूसरी दोनों बोर्ड परीक्षाएं दी हैं तो फाइनल मार्कशीट उसे ही माना जाएगा जिसमें स्टूडेंट को ज्यादा नंबर मिले होंगे.
देश के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 11वीं के एडमिशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है वे अनिश्चितता से जूझ रहे हैं. फिलहाल सीबीएसई की ओर से नतीजों को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों पर भरोसा न करें और सिर्फ CBSE की ऑफिशियल नोटिस का ही इंतजार करें. रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट या उमंग-डिजिलॉकर जैसे डिजटल प्लेटफॉर्म पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे.