एजुकेशन
अलीगढ़ जेल में बंद 5 कैदियों ने अपने पहले प्रयास में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है. जानें अब आगे कैसे करेंगे अपनी पढ़ाई...
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल अलीगढ़ जेल में बंद 5 कैदियों ने अपने पहले प्रयास में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है. ये सभी कैदी जघन्य अपराधों के लिए दोषी हैं. जेल अधिकारियों के मुताबिक पांच में से तीन ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है और दो ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की है.
यह भी पढ़ें- ऑटो वाले के बेटे ने बढ़िया स्कोर से पास किया NEET, बिना नोट्स बनाए की थी पढ़ाई, अब यहां से कर रहे MBBS
जेल अधीक्षक बृजेन्द्र यादव ने कहा कि इन कैदियों के रिजल्ट ने दूसरे कैदियों के लिए आशा की एक नई खिड़की खोल दी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया, 'सभी पांचों कैदियों की उम्र 25 से 28 साल के बीच है. उनमें से एक पर हत्या का आरोप है, जबकि तीन अन्य पर नाबालिगों से बलात्कार करने के लिए पोस्को अधिनियम के तहत आरोप हैं. पांचवें पर एसिड अटैक का मामला दर्ज किया गया है.'
यह भी पढ़ें- कौन हैं Khushboo Patani? कहां से हुई है पढ़ाई-लिखाई, Indian Army में कैसे हुई थी एंट्री
उन्होंने कहा, 'सभी कैदी विचाराधीन हैं.' इस साल के नतीजे इन कैदियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकते हैं क्योंकि अब उन्हें अपनी सजा पूरी करने के बाद सामान्य जीवन जीने की उम्मीद की एक किरण दिखाई दे रही है. ये कैदी अब डिस्टेंस लर्निंग कोर्स के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद कर रहे हैं और हम इसमें उनकी पूरी मदद करेंगे.'
यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS Deepak Rawat की Wife? पति से कम नहीं रुतबा, कॉलेज के दौरान शुरू हुई थी Love Story
बता दें यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में राज्य भर की विभिन्न जेलों के 94 कैदियों में से 91 ने सफलता हासिल की है. इससे भविष्य में दूसरे कैदियों को प्रोत्साहन मिलेगा और वे सामान्य जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ेंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.