DNA LIT
साहित्य अकादेमी के सचिव ने कहा कि बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी. नई दिल्ली में 8 मार्च, 2025 को लेखकों को पुरस्कार दिया जाएगा.
साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी गई. साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस साल 21 भाषाओं के लिए पुरस्कार घोषित किए गए हैं. जिनमें 8 कविता-संग्रह, तीन उपन्यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तकें शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि बांग्ला, डोगरी और उर्दू में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी. इस साल गगन गिल को हिंदी का साहित्य अकादेमी सम्मान दिया गया है. अंग्रेजी के लिए ईस्टरिन किर को पुरस्कार मिला है. साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में आज इन्हें अनुमोदित किया गया. 8 मार्च, 2025 को लेखकों को पुरस्कार दिया जाएगा.
इन पुस्तकों को मिला पुरस्कार
यह पुरस्कार पिछले पांच साल यानी 1 जनवरी 2028 से 31 दिसंबर 2022 के दौरान प्रकाशित पुस्तकों के लिए दिए गए हैं. पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखकों को कमानी ऑडिटोरियम, कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली में 8 मार्च 2025 को आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाएंगे.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.