डीएनए स्पेशल
)
Video: टी20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद भारत में Tournament के final clash के लिए craze खतम हो गया है. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 13 नवंबर, रविवार को भारत के समय के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे से मैच खेला जाना है. लेकिन इस फाइनल भिड़ंत में भारी बारिश बाधा बन सकती है. आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी भागों में भारी बारिश हो रही है. अनुमान यह है कि 13 नवंबर को मैच शुरू होने से पहले ही बारिश शुरू हो जाएगी और मैच टाइम के बीच में भी बारिश जारी रहने की संभावना है. हालांकि Reserve Day रखा गया है और 13 नवंबर को मैच नहीं हो पाने की स्थिति में 14 नवंबर को मैच कराया जाएगा. लेकिन अभी ऐसा लगता है कि 14 नवंबर को भी बारिश हो सकती है. अब देखना होगा कि रिजर्व डे काम आता है या क्रिकेट के दूसरे नियम से फैसला किया जाएगा.