Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

जानें आज की अनोखी तारीख से जुड़े दिलचस्प Facts, 200 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग

अब इस तरह की तारीख दो सौ साल बाद यानी 2-22-2222 को देखने को मिलेगी. वहीं उसके आगे की पीढ़ी को ऐसी तारीख के लिए दो हजार साल का इंतजार करना पड़ेगा.

जानें आज की अनोखी तारीख से जुड़े दिलचस्प Facts, 200 साल बाद बनेगा ऐसा संयोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज फरवरी महीने की 22 तारीख है यानी आज 22.02.2022 है. अंक ज्योतिष के अनुसार, यह बहुत ही खास संयोग है. 

बता दें कि इस तरह की तारीख को पैलिनड्रोम डेट्स (Palindrome Date) कहा जाता है. पैलिनड्रोम का मतलब होता है विलोमपद यानी ऐसे शब्द या अक्षर जिन्हें आगे या पीछे से पढ़ने पर एक ही अर्थ निकलता हो. जैसे MADAM, REFER, A man, a plan आदि. यही चीज आज की डेट (22-02-2022) पर भी फिट बैठती है. यानी आप इसे सीधे पढ़ें या उल्टा, इसका अर्थ नहीं बदलेगा.

इसके अलावा आज की तारीख एंबीग्राम शब्द (Ambigram words) भी है. यानी ऐसे शब्द जो ऊपर- नीचे से भी एक ही जैसे हों. ऐसे में 22-02-2022 तारीख एम्बिग्राम भी है क्योंकि आप इस तारीख को ऊपर से पढ़ें या नीचे से, इसका अर्थ समान ही निकलेगा.

ये भी पढ़ें- Knowledge News: जेल में कैदी क्यों पहनते हैं ब्लैक एंड व्हाइट धारी वाली यूनिफॉर्म? कब हुई इसकी शुरुआत? 

बता दें कि आज के बाद अब इस तरह की तारीख दो सौ साल बाद यानी 2-22-2222 को देखने को मिलेगी. वहीं उसके आगे की पीढ़ी को ऐसी तारीख के लिए दो हजार साल का इंतजार करना पड़ेगा. 

इधर अगर अमेरिकी तारीख के फॉर्मेट से देखा जाए तो इस सदी यानी 1 जनवरी 2001 से 31 दिसंबर 3000 तक में  ऐसी 36 पैलिनड्रोम तारीखें हैं. इनमें पहली पैलिनड्रोम तारीख 2 अक्टूबर 2001 (10-02-2001) थी तो अंतिम तारीख 22 सितंबर 2290 (09-22-2290) को होगी.

वहीं अगर ब्रिटिश फॉर्मेट के हिसाब से देखा जाए तो इस सदी में 29 पैलिनड्रोम तारीख हैं. इनमें पहली तारीख 10 फरवरी 2001 (10-02-2001) थी तो आखिरी तारीख 29 फरवरी 2092 (29-02-2092) को होगी.

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement