डीएनए स्पेशल
आज का दिन आपके और आपके बेस्ट फ्रेंड के लिए है ऐसे में उनके लिए इस दिन को खास बनाएं और उन्हें बधाई संदेश भेजें.
डीएनए हिंदीः कहते हैं जब कोई इस दुनिया में कदम रखता है तो उसका किस से क्या रिश्ता होगा यह पहले से ही तय हो जाता है. बच्चे को गोद में लेने वाला हर एक इंसान सबसे पहले उसे अपना रिश्ता ही बताता है, 'बेटा मैं आपकी बुआ हूं और वो दादी, ये नानी हैं और वो दूर जो खड़े हैं ना, वो हैं आपके चाचा जी.' मसलन जन्म लेते ही सब कुछ खुद-ब-खुद तय हो जाता है. इन सब के बीच महज एक रिश्ता ऐसा है जिसे इंसान खुद चुनता है, वो रिश्ता है दोस्ती का. दोस्त ऊपर से बनकर नहीं आते हैं, इसे चुनने का हक बस हमें होता है. ये दोस्त ही हैं जो आगे जाकर राजदार बनते हैं. इसी रिश्ते का जश्न मनाने के लिए पूरी दुनिया में आज के दिन यानी 8 जून को हर साल नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे (National Best Friends Day) के तौर पर मनाया जाता है.
बेस्ट फ्रेंड्स डे का इतिहास
बेस्ट फ्रेंड्स डे का सटीक इतिहास या यह कब से मनाया जा रहा है, इसके बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. हालांकि, माना जाता है कि 1935 में अमेरिका से इस दिन को मनाने शुरुआत की गई थी. इस दिन लोग अपने दोस्तों से मिलते हैं और पूरे जोश के साथ अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं.
ये भी पढ़ें- Mahesh Bhupathi Birthday: अमेरिका से पढ़ाई, पेस से झगड़ा, मिस यूनिवर्स से प्यार...रंगीन है सफर
आज का दिन आपके और आपके बेस्ट फ्रेंड के लिए है ऐसे में उनके लिए इस दिन को खास बनाएं और उन्हें बधाई संदेश भेजें. हम आपके और आपके दोस्त के लिए कुछ खास मैसेज, कोट्स और बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें अपने दोस्त को भेजकर आप उन्हें स्पेशल महसूस करवा सकते हैं. पढ़ें और दोस्तों को भेजें ये बेस्ट फ्रेंड्स डे के खास मैसेज-
हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे विशेज
कोई इतना चाहे तो बताना.. कोई इतने नाज तुम्हारे उठाए तो बताना. दोस्ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे, कोई हमारी तरह निभाए तो बताना. मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
तुम वो दोस्त हो जिसके साथ मैंने जिंदगी का सबसे अच्छा समय गुजारा है, जिसके साथ हर लम्हा बांटा है. मुझे खुलकर हंसाने और थोड़ा मुस्कुराने के लिए धन्यवाद. हैप्पी नेशनल बेस्ट फ्रेंड्स डे.
सच्ची दोस्ती रातोंरात नहीं होती, इसे समझने के लिए कठिन समय और कई परिस्थियों से गुजरना होता है. मेरी सच्ची दोस्त बने रहने के लिए आपका धन्यवाद
ये भी पढ़ें- World Environment Day 2022: पर्यावरण के मामले में देश के ये 5 शहर पेश करते हैं मिसाल
दोस्तों के लिए शायरी
जमाने से कब के गुजर गए होते
ठोकर ना लगी होती बच गए होते
बंधे थे बस दोस्ती के धागों में
वर्ना कब के बिखर गए होते
हैप्पी बेस्ट फ्रेंड्स डे
खता मत गिन दोस्ती में कि किसने क्या गुनाह किया
दोस्ती तो एक नशा है,
जो तूने भी किया और मैंने भी किया
हैप्पी बेस्ट फ्रेंड्स डे
अगर आप भी अलग अंदाज में National Best Friends Day 2022 की शुभकामना देना चाहते हैं तो Stickers भेजना बेहद ही खास होगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.