Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

क्यों मनाया जाता है Mother's day? मां की मौत के बाद एक बेटी ने की थी इस खास दिन की शुरुआत

Happy Mother's Day 2022: सन् 1864 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में जन्मी एना जार्विस ने ही मदर्स-डे की शुरुआत की थी.

Latest News
क्यों मनाया जाता है Mother's day?  मां की मौत के बाद एक बेटी ने की थी इस खास दिन की शुरुआत

Anna Jarvis who started mother's day

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mothers Day) मनाया जाता है. मकसद ये होता है कि इस दिन हर व्यक्ति अपनी मां को खास महसूस करवाए. उन्हें बताए कि उनके होने से ही उसका अस्तित्व है और वह उन्हें कितना प्यार करता है. इसी के साथ सवाल यह भी उठता है कि इस दिन की और इस मकसद की शुरुआत आखिर कैसे हुई?

मां की तुलना साक्षात भगवान से की गई है, मगर उसे महत्व देने के बारे में सबसे पहले किसने सोचा? किसने की मदर्स-डे की शुरुआत? कैसे हुई ये शुरुआत और कैसे जुड़ा ये मकसद इस खास दिन के साथ? इन सब सवालों के जवाब में एक लंबी कहानी है. 117 साल पुरानी कहानी.

117 साल पुरानी कहानी
सन् 1864 में अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में एक लड़की का जन्म हुआ था. नाम था एना जार्विस. इसी लड़की ने मदर्स-डे की शुरुआत की. इस शुरुआत के पीछे थी उसकी मां की एक ख्वाहिश. एना की मां हमेशा से चाहती थीं कि मां के लिए समर्पित एक दिन हो और उसे हॉलीडे भी घोषित किया जाए.जार्विस की मां इसे लेकर कुछ नहीं कर पाईं, मगर सन् 1905 में उनके निधन के बाद जार्विस ने उनकी ये इच्छा पूरी की.

ये भी पढ़ें- 2 साल की उम्र में ही मां ने पहचान लिया था Elon Musk का टैलेंट, डॉक्टरों ने बता दी थी ऐसी बीमारी

मां के निधन के बाद की शुरुआत
मां के निधन के तीन साल बाद 10 मई, 1908 को एना जार्विस ने मां की याद में एक मेमोरियल सेरेमनी आयोजित की. यह मदर्स डे की पहली आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है. जार्विस ने इस दिन को एक हॉलीडे घोषित करने के लिए भी काफी प्रयास किए. 1908 में यू.एस कांग्रेस ने उनके मदर्स डे हॉलीडे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. उन्होंने इसका ये कहकर मजाक भी उड़ाया था कि कुछ लोग इसी तरह मदर-इन-लॉ डे भी मनाना चाहेंगे.  फिर भी एना जार्विस ने कोशिश नहीं छोड़ी. इसका नतीजा यह हुआ कि 1911 में सभी यू.एस स्टेट्स ने इसे बतौर हॉलीडे मंजूरी दे दी. 

ये भी पढ़ें- कौन है Bollywood की सबसे कूल मॉम ? इन 10 एक्‍ट्रेसेज की जिंदगी देगी जवाब

ये था मकसद
एना ने मदर्स-डे को मनाने के पीछे अपना मकसद भी जाहिर किया था. उन्होंने कहा था कि इस दिन लोग मां के त्याग को याद करें और उनकी सराहना करें. इसी विचार को दुनिया भर में पसंद किया गया और कई देशों में मदर्स-डे मनाया जाने लगा. इस बार मदर्स-डे 8 मई को है. आप सभी को इसकी शुभकामनाएं. इस दिन अपनी मां को खास फील जरूर कराएं.

ये भी पढ़ें- इन देशों में अनोखे तरीके से मनाते हैं Mother's Day, कहीं बच्‍चों को बांध देते हैं तो कहीं मिलता है रिटर्न गिफ्ट

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement