Advertisement

Monsoon Session: जानिए संसद के मानसून सत्र में कौन से 24 विधेयक किए जाएंगे पेश, क्या है इनमें खास

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस बार मोदी सरकार 24 नए विधयकों संसद में पेश करेगी. जानिए क्या होगा खास...

Latest News
Monsoon Session: जानिए संसद के मानसून सत्र में कौन से 24 विधेयक किए जाएंगे पेश, क्या है इनमें खास

अमित शाह (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज (18 जुलाई) से शुरू हो गया है. यह सत्र 18 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान मोदी सरकार (Modi Government) सामाजिक न्याय, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र जुड़े विधेयक सहित 24 नए बिल संसद में पेश करेगी.

लोकसभा सचिवालय की ओर जारी बुलेटिन के अनुसार, मानसून सत्र में मोदी सरकार 24 नए विधयकों के अलावा चार ऐसे बिल भी पेश करेगी, जिस पर संसद की स्थायी समितियों ने विचार किया है. बताया गया कि सत्र के दौरान अंटार्कटिक विधेयक 2022 फिर से पेश किया जाएगा. इस विधेयक को एक अप्रैल 2022 को पेश किया गया था.

ये विधेयक होंगे पेश

  • माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण (संशोधन) विधेयक, 2019
  • डीएनए टेक्नोलॉजी विनियमन विधेयक, 2019
  • समुद्री समुद्री डकैती रोधी विधेयक, 2019 
  • भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022
  • बाल विवाह निषेध (संशोधन) विधेयक, 2021
  • व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019
  • सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019
  • अनिवासी भारतीय विवाह का रजिस्ट्रेशन विधेयक, 2019
  • संविधान (एक सौ पच्चीसवां संशोधन) विधेयक, 2019
  • लोकसभा की ओर से पारित अंतर-राज्यीय नदी जल विवाद (संशोधन) विधेयक, 2019
  • संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2019
  • कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2020
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक, 2021
  • वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021 
  • जैविक विविधता (संशोधन) विधेयक, 2021
  • मध्यस्थता विधेयक, 2021
  • संविधान (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 
  • सामूहिक विनाश के हथियार और उनकी वितरण प्रणाली (गैरकानूनी गतिविधियों का निषेध) संशोधन विधेयक, 2022 
  • अनुपूरक अनुदान मांग (सामान्य) और संबंधित विनियोग विधेयक

Panchayat से संसद तक विपक्ष को खत्म करने में जुट गई है बीजेपी? समझिए क्या है प्लान

क्यों खास रहने वाला है ये सत्र?
संसद का यह मानसून सत्र इसलिए खास रहने वाला है कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होने वाला है. वहीं, अगस्त को उपराष्ट्रपति का चुनाव होगा. इसके अलावा विपक्ष अग्निपथ योजना, महंगाई, बेरोजगारी, जांच एजेंसियों का कथित दुरुपयोग समेत कई मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement