Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

CNG की बढ़ी कीमत बिगाड़ सकती है घर का बजट भी, कैसे जानिए

दिल्ली में  7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच सीएनजी की कीमत 15 रुपए से अधिक बढ़ गई है. CNG की बढ़ी हुई कीमत लाइफ-स्टाइल पर क्या असर डाल रही है?

CNG की बढ़ी कीमत बिगाड़ सकती है घर का बजट भी, कैसे जानिए

CNG PNG Price

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमत(CNG Price) ग्यारह बार बढ़ चुकी है. इन दौरान देश की राजधानी दिल्ली में  7 मार्च से 14 अप्रैल के बीच सीएनजी की कीमत 15 रुपए से अधिक बढ़ गई है. सीएनजी की बढ़ी हुई कीमत लाइफ-स्टाइल पर क्या असर डाल रही है? आपके बजट में कहां कितना छेद हुआ है, लेते हैं विस्तृत जानकारी :

शहर में घूमना हुआ महंगा- ऑटो, टैक्सी और स्कूल बस के किराए के रूप में सीएनजी का इस्तेमाल बहुतायत होता है. इसकी कीमतों में इज़ाफे के साथ ही प्रमुख टैक्सी कम्पनियों ओला और उबर ने प्रमुख शहरों में अपना किराया बढ़ा दिया है. दिल्ली में ऑटो चालक संगठन भी लगातार किराया बढ़ाने की मांग कर रहा है. आम जन यातायात के इस तरह महंगे होने की वजह से बजट के बिगड़ने की सम्भावनाएं बढ़ सकती हैं.

Health Tips : खाने के तुरंत बाद करते हैं ये ग़लती तो संभल जाइए

खाना बनाना भी अब है महंगा सौदा – केवल सीएनजी(CNG Price) ही नहीं पीएनजी भी महंगी हुई है. बीते दिनों पीएनजी की कीमतों में काफी बढ़त हुई है. मार्च और अप्रैल, इन दो महीनों में लगातार PNG की कीमत में इज़ाफा हुआ है. कुकिंग गैस का बढ़ता बिल भी पूरे घरेलू खर्च पर दवाब डालेगा.

चलाते हैं सीएनजी कार तो भी करना होगा अधिक खर्च – सीएनजी कार(CNG Price) चलाने वाला वर्ग बढ़ती हुई कीमत का ताप झेल ही रहा है. यह अधिक खर्च के तौर पर सामने आ रहा है. पेट्रोल/डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी कार पर अपना भरोसा जताने वाले कुलदीप इस बढ़ती कीमत का ताप लगातार झेल रहे हैं. वे कहते हैं, पहले जो पांच सौ रुपये के भीतर निबट जाता था, वह दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है.

 बढ़ने से बढ़ती है अन्य चीज़ों की कीमत भी – यह सर्वविदित तथ्य है कि ईंधन की कीमत के अधिक होने के साथ ही कई ज़रुरी चीज़ों की कीमत बढ़ जाती है. यह पूरे बजट को कई तरह से प्रभावित कर सकता है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement