Advertisement

Matrimonial Websites पर इस तरह करें फेक आईडी की पहचान, अच्छा लाइफ पार्टनर चुनने में मिलेगी मदद

एक सही मैट्रिमोनियल आईडी के लिए प्रोफाइल फोटो होना बहुत जरूरी है, ऐसे में आप ऐसी कोई भी आईडी शॉर्टलिस्ट न करें जिसमें फोटो ही न हो.

Matrimonial Websites पर इस तरह करें फेक आईडी की पहचान, अच्छा लाइफ पार्टनर चुनने में मिलेगी मदद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मैट्रिमोनियल साइट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके जरिए लोगों को एक अच्छा पार्टनर ढूंढने के लिए काफी सारे विकल्प मिल जाते हैं. हालांकि वैवाहिक वेबसाइटों पर पाए जाने वाले उम्मीदवारों द्वारा लोगों को धोखा दिए जाने के भी कई उदाहरण अक्सर सामने आते रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी अपना लाइफ पार्टनर चुनने के लिए इसका सहारा ले रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. हम आपको कुछ ऐसे सुझाव बताएंगे जिनके जरिए आप फर्जी प्रोफाइल या ठगों को आसानी से पकड़ सकते हैं.

प्रोफाइल फोटो

यूजर की प्रोफाइल फोटो फर्जी आईडी को पकड़ने का सबसे पहला जरिया हो सकता है क्योंकि एक सही मैट्रिमोनियल आईडी के लिए प्रोफाइल फोटो होना बहुत जरूरी है, ऐसे में आप ऐसी कोई भी आईडी शॉर्टलिस्ट न करें जिसमें फोटो ही न हो. इसके साथ ही आप फोटो देखकर यूजर की सही उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं. साथ ही आप यह भी देख सकते हैं कि यूजर द्वारा दी गई अपनी जानकारी में उसकी उम्र प्रोफाइल फोटो से मेल खाती है या नहीं. इस दौरान अगर आपको जरा भी गड़बड़ महसूस हो  तो ऐसी प्रोफाइल से दूरी बनाना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- Live-in Relationship में सुरक्षा के लिए देनी होगी संपत्ति की जानकारी, पत्नी-बच्चों के गुजारे का करना होगा इंतजाम: HC

बार-बार जानकारी बदलना

वैवाहिक साइटों पर हुए एक शोध के अनुसार, अक्सर ऐसा देखा गया है कि जो लोग नकली अकाउंट बनाते हैं वे लगातार अपनी प्रोफाइल में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं. ऐसे में अगर आप किसी ऐसे इंसान की प्रोफाइल को देख रहे हैं जो अपने डेटा यानी जाति, शौक, व्यवसाय और प्रोफाइल पिक्चर को बार-बार बदल रहा है तो संभावना है कि वह पहले से रखी गई भ्रामक जानकारी को कवर करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि आप अपने व्यवसाय और जाति को बार-बार बदल नहीं सकते हैं. 

पूरी डिटेल छुपाना

अगर आपने भी किसी मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी आईडी बनाई है तो आपको पता होगा कि आईडी बनाने से पहले अपनी कुछ मूलभूत जानकारियां देनी होती हैं. ऐसे में आप सबसे पहले किसी भी आईडी की इन मूलभूत जानकारियों को जांचे और अगर आपको कुछ भी संदेह होता है तो अगला कदम सोच समझकर ही बढ़ाएं.

ये भी पढ़ें- ये हैं Mulayam Singh के परिवार की 5 बहुएं, किसी ने की लंदन में पढ़ाई और कोई है Doctor

पैसों की डिमांड

अगर आप किसी वैवाहिक साइट के जरिए एक-दूसरे के करीब आए हैं और सामने वाला व्यक्ति कुछ समय बाद ही जरूरत के नाम पर आपसे पैसे की डिमांड करने लगे तो संभव है कि वह व्यक्ति ठग हो. इस तरह की धोखाधड़ी होना आज के समय में बहुत आम है. ऐसे शख्स से जितनी जल्दी दूरी बनाई जा सके उतना ही अच्छा है.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement