Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Gold Price:सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, पाइए ताजा अपडेट

पिछले कारोबरी दिवस के बाद आज सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली. चांदी और गोल्ड दोनों के भाव तेजी के साथ खुले.

Gold Price:सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, पाइए ताजा अपडेट

gold- silver price

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज सर्राफा बाजार में तेजी होने की वजह से कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला. आज सोना 159 रुपये की तेजी के साथ 48126 रुपये के स्तर पर खुला. बता दें पिछले कारोबारी दिवस पर सोना 370 रुपये नीचे गिरकर 47 हजार 963 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई. चांदी आज महंगी होकर 61 हजार 658 रुपये किलो पर खुली. हालांकि सोना अभी भी अपने आलटाइम हाई से करीब 8,074 हजार प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. जो इसने अगस्त 2020 में बनाया था. वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 61,588 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 48126 रुपये पर खुला. कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,963 रुपये पर बंद हुआ था. आज दाम में 159 रुपये की तेजी दर्ज की गई. 22 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 46 हजार 390 रुपये रही.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61 हजार 658 रुपये रहा. जबकि चांदी का रेट कल 61 हजार 588 रुपये पर बंद हुआ. इस दौरान चांदी में 162 रुपये की तेजी देखने को मिली.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement