Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, यहां जानिए रेट

सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. आज भी सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई.

Gold Price: सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, यहां जानिए रेट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज सर्राफा बाजार में गिरावट होने की वजह से कारोबारियों में मायूसी देखने को मिली. आज सोने का भाव 48000 रुपये के नीचे आ गया है. सोना आज 370 रुपये नीचे गिरकर 47 हजार 963 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, चांदी के भाव में भी गिरवट देखी गई. चांदी आज सस्ती होकर 61 हजार 462 रुपये किलो पर खुली. हालांकि सोना अभी भी अपने आलटाइम हाई से करीब 9 हजार प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है. सोने का अबतक का आलटाइम हाई 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है. जो इसने अगस्त 2020 में बनाया था. वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी सत्र में 61,588 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.

गोल्ड का भाव 

24 कैरेट सोने की कीमत 47,963 रुपये पर खुला. कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 48,333 रुपये पर बंद हुआ था. आज दाम में 370 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47 हजार 771 रुपये रही. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 43,934 रुपये चल रहा है.

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61 हजार 462 रुपये रहा. जबकि चांदी का रेट कल 62 हजार 255 रुपये पर बंद हुआ. इस दौरान चांदी में 793 रुपये की गिरावट देखने को मिली.

अगर आप घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. जिसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जायेंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement