Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

General Motors ने अमेरिकी बाजार में 90 साल तक किया राज, क्यों अपने ही देश में छिन गया इससे ताज?

1931 से अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचने का तमगा हासिल करने वाली जनरल मोटर्स आज अपने ही देश में घाटे में चल रही है.

General Motors ने अमेरिकी बाजार में 90 साल तक किया राज, क्यों अपने ही देश में छिन गया इससे ताज?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जनरल मोटर्स (General Motors) अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक है. अमेरिका में इसका दबदबा लगभग 90 सालों से चला आ रहा है जो अब खत्म होने की कगार पर है. जनरल मोटर्स (General Motors) एक ज़माने में अमेरिका में सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी थी लेकिन अब इसका ताज छिन गया है. बता दें कि जापान की टोयोटा ने उससे यह ताज छीना है. अमेरिकी बाजार में टोयोटा ने पिछले साल 23 लाख गाड़ियां बेची थीं. इसने जनरल मोटर्स की तुलना में पांच फीसदी कारें बेची हैं यानी कि कुल 1 लाख 14 हजार टोयोटा गाड़ियों की अधिक बिक्री हुई है.

जनरल मोटर्स के गाड़ियों कि बिक्री

अमेरिकी बाजार में जनरल मोटर्स ने 2021 में करीब 22 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी जबकि 2020 में कंपनी ने 25 लाख गाड़ियां बेची थीं. कंपनी के मुताबिक सेमीकंडक्टर चिप की कमी से उसका उत्पादन प्रभावित हुआ है जिसकी वजह से उसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की कमी आई है. बता दें कि जनरल मोटर्स का हेडक्वार्टर डेट्रायट में है और 1931 से अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा कारें बेचने का तमगा इसी कंपनी को हासिल था.

जनरल मोटर्स अपने ही मार्केट में पिछड़ा 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2020 की तुलना में 2021 में नई कारों की बिक्री में 2 फीसदी की ज्यादा तेजी आई है. फिलहाल कंपनियों को सप्लाई चेन की समस्या से जूझना पड़ रहा है. जिसकी वजह से कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. अगर दूसरे ऑटो कंपनियों की तुलना में देखें तो टोयोटा कंपनी पर चिप की कमी का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है. 

कोरोना का अमेरिकी टॉप कार कंपनियों पर प्रभाव 

कोरोना शुरू होने से पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिका की टॉप कार कंपनियां बिक्री के मामले में अन्य कार कंपनियों से पिछड़ने लगी थीं. कभी अमेरिकी मार्केट में फोर्ड (Ford), जनरल मोटर्स (General Motors) और क्रिसलर (Chrysler) की 90% हिस्सेदारी थी. लेकिन वर्तमान समय में यह स्थिति बदल गई है. अब यह हिस्सेदारी घटकर मात्र 38% रह गई है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement