Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Exclusive: सात साल बाद भगवंत मान से मिले उनके बच्चे, कहा- पापा अपने सारे वादे करेंगे पूरे

भगवंत मान के बच्चे कई सालों से अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं. वह पिता के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे तो उनसे जी मीडिया ने की यह खास बातचीत-

Exclusive: सात साल बाद भगवंत मान से मिले उनके बच्चे, कहा- पापा अपने सारे वादे करेंगे पूरे

Bhagvant Mann with his kids

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं. उन्होंने अपनी कैबिनटे की घोषणा के साथ ही पहली बैठक भी कर ली है. साथ ही बेरोजगारी दूर करने के वादे पर अमल करते हुए पहली ही बैठक में पंजाब में खाली पड़े 25 हजार पदों को भरने का ऐलान भी कर दिया है. इस बीच भगवंत मान के बच्चों ने भी पिता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की है. हाल ही में जी मीडिया ने भगवंत मान के बच्चों सीरत और दिलशान से खास बातचीत की-

भगवंत मान के दोनों बच्चे सीरत और दिलशान लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं. वह अमेरिका में अपनी मां के साथ रहते हैं पिता के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दोनों उस कार्यक्रम में मौजूद थे. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे और पिता लगभग सात साल बाद मिले. इस दौरान हुई बातचीत में उन्होंने पिता के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बेहद खुशी जताई.

पिता दूर करेंगे युवाओं की बेरोजगारी 
बेटी सीरत का कहना है, ' मेरे पिता पंजाब में बेरोजगारी के मुद्दे पर काम करेंगे. मुझे उनसे काफी उम्मीदे हैं और उन्होंने जो भी वादे किए हैं उन्हें
वो जरूर पूरा भी करेंगे.' भगवंत मान हमेशा ये कहते सुने गए हैं कि पंजाब के युवा को पंजाब में ही बेहतर मौके मिलने चाहिए ताकि उन्हें बाहर ना जाने पड़े. ऐसे में जब उनकी बेटी सीरत से पूछा गया कि क्या वो भी अब वापस पंजाब लौटेंगे. इस पर उनका जवाब था कि फिलहाल यूएस में उनकी पढ़ाई चल रही है. इसके बाद वे पंजाब लौटेंगे और इस बीच भी पिता से मिलने लगातार आते रहेंगे.

पंजाब में अब सब ठीक होगा
भगवंत मान के बेटे दिलशान से जब पिता के बारे में सवाल किया गया तो उनका कहना था कि अब पंजाब में सब कुछ ठीक हो जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने पिता से बहुत सी उम्मीदें हैं और यह विश्वास भी कि वह अपने सारे वादों को पूरा कर देंगे. 

ये भी पढ़ें- Bhagwant Mann Cabinet: औसत उम्र, संपत्ति, आपराधिक मामले और शिक्षा के मामले में चन्नी सरकार से कितनी अलग?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement