Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

मुर्गी पहले आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब

पहले मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना और फिर ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंचा.

मुर्गी पहले आई या अंडा? आखिरकार मिल ही गया जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुर्गी पहले आई या अंडा? (What Came First Hen Or Egg?) इस सवाल ने हजारों सालों से लोगों को परेशान किया हुआ है. आज तक इसका जवाब कोई नहीं दे पाया है लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका हल भी ढूंढ़ निकाला है और जवाब पूरे तर्क के साथ पेश किया है. 

दरअसल यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर्स ने मिलकर इसपर शोध किया. लंबे समय तक चली रिसर्च के बाद आखिरकार इसका सही जवाब मिल ही गया. रिसर्च के मुताबिक, सबसे पहले इस दुनिया में मुर्गी आई थी.

ये भी पढ़ें- Shani Rashi Parivartan: ढाई साल के लिए इन राशियों में आ रहे हैं शनि देव, प्रकोप से बचना है तो अभी कर लें ये उपाय

वैज्ञानिकों ने बताया, अंडे (Egg) के खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है. इसके बिना अंडे का निर्माण होना नामुमकिन है और क्योंकि यह प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में बनता है इसलिए अंडे से पहले मुर्गी इस दुनिया में आई. यानी पहले मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना और फिर यह प्रोटीन अंडे के खोल में पहुंचा. इससे यह तो कंफर्म हो गया है कि अंडे से पहले दुनिया में मुर्गी आई थी.

हालांकि डेली एक्सप्रेस के मुताबिक, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि प्रोटीन पैदा करने वाली मुर्गियां पहले कैसे आईं? इस दल ने अंडे के खोल को देखने के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटर हेक्टर का इस्तेमाल किया था.

रिसर्च के हेड वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा, 'लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया लेकिन अब हमारे पास वैज्ञानिक सबूत है जो हमें बताता है कि मुर्गी पहले आई.'

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement