Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Elon Musk ने टैक्स भरने के लिए बेचे Tesla के 15.4 बिलियन डॉलर शेयर, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल Tesla कंपनी के मालिक Elon Musk 11 अरब डॉलर का फेडरल टैक्स चुकाने जा रहे हैं.

Elon Musk ने टैक्स भरने के लिए बेचे Tesla के 15.4 बिलियन डॉलर शेयर, रकम सुनकर हो जाएंगे हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल एलन मस्क ( Elon Musk) के लिए साल की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई है. दरअसल मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर में बढ़ोतरी होने की वजह से उनकी संपत्ति में  2.53 लाख करोड़ रुपयों का इजाफा हुआ है. 

मस्क भरेंगे 11 अरब डॉलर का टैक्स 

वहीं अब दूसरी खबर जो चौंकाने वाली है की मस्क लगभग 11 अरब डॉलर का फेडरल टैक्स चुकाने वाले हैं. टैक्स की इतनी बड़ी रकम को चुकाने के लिए मस्क ने टेस्ला  (Tesla) के 15.4 बिलियन डॉलर शेयर बेचे हैं. सिर्फ इतना ही मस्क कैलिफोर्निया को अतिरिक्त 2 बिलियन डॉलर का इनकम टैक्स भी भरेंगे. बता दें की टैक्स को भरने के लिए मस्क ने अपनी ही कंपनी के अच्छे खासे अमाउंट में शेयर बेचे हैं.

अमेरिका की सबसे बड़ी कार की कंपनी 

अमेरिका की सबसे बड़ी कार कंपनी टेस्ला (Tesla) की कार बिक्री की रिपोर्ट आ गई है जिसमें पिछले साल यानी की 2021 में टेस्ला ने 2020 के मुकाबले 87 प्रतिशत अधिक गाड़ियों की डिलीवरी की है. बता दें की 2020 में टेस्ला कंपनी के गाड़ियों की  4,99,550 डिलीवरी हुई थी. वहीं 2021 में वाहनों की डिलवरी का यह आंकड़ा बढ़कर 9,36,172 हो गया. 

टेस्ला कंपनी के शेयर में बढ़ोतरी 

लगातार 6 महीने से टेस्ला कार की बिक्री में तेजी देखी जा रही है जिसका सीधा असर इसके शेयर प्राइस पर पड़ा रहा है. सोमवार को टेस्ला कंपनी के शेयर में 13.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. 

राशि बचने के बाद मस्क कैसे यूज करेंगे 

कयास लगाया जा रहा है कि टैक्स चुकाने के बाद जो भी राशि बचेगी, उस राशि को मस्क अपनी दूसरी कंपनी ‘स्पेसएक्स’ (SpaceX) में इन्वेस्ट करेंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement