डीएनए स्पेशल
हिमानी दीवान | May 04, 2022, 02:18 PM IST
1.क्या होती है मैटरनिटी लीव

मैटरनिटी लीव यानी मातृत्व अवकाश. कुछ देशों में अवकाश की पूरी अवधि पेड होती है यानी पूरी तनख्वाह मिलती है. कुछ देशों में कुछ समयावधि तक पूरी तनख्वाह दी जाती है और कुछ समयावधि में छुट्टियों के साथ सिर्फ आधी तनख्वाह. मां बनने वाली हर कामकाजी महिला का इस अवकाश पर पूरा अधिकार होता है. जानते हैं भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों में इस अधिकार को लेकर स्थिति क्या है.
2.सबसे ज्यादा पेड मैटरनिटी लीव

दुनिया का वह देश जहां मां बनने वाली कामकाजी महिला को सबसे ज्यादा पेड लीव मिलती हैं, वो है बुल्गारिया. पूर्वी यूरोप के इस देश में 58.6 हफ्ते यानी पूरे 410 दिनों की पेड मैटरनिटी लीव मिलती है. एक साल से ज्यादा का यह समय एक मां और होने वाले बच्चे के लिए बेहद अहम होता है.
3.यहां मिलता है पूरा एक साल

मां और बच्चे की बॉन्डिंग से लेकर बच्चे के चलना, संभलना सीखने तक एक साल का समय लग ही जाता है.इतना समय जरूरी होता है कि बच्चे को मां का पूरा साथ मिले.इसी बात को ध्यान में रखते हुए बच्चे के जन्म से लेकर एक साल तक की पेड मैटरनिटी लीव की व्यवस्था की गई है अल्बानिया में.
4.अमेरिका में नहीं मिलती पेड मैटरनिटी लीव

दुनिया का सबसे ताकतवर देश और महाशक्ति अमेरिका एक मां की जरूरत और सुविधा का कितना ख्याल रखता है यह जानना भी काफी हैरान करने वाला है. यहां नए बने माता-पिता को सिर्फ 12 हफ्ते की छुट्टियां मिलती हैं और ये भी अनपेड होती हैं यानी एक भी दिन की तनख्वाह नहीं दी जाती है. यूनाइटेड स्टेट्स के आठ ऐसे स्टेट हैं जिन्होंने अपने अलग पेड फैमिली लीव लॉ बनाए हैं. इनमें कैलिफोर्निया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, रो आईलैंड, वॉशिंगटन, मैसाच्युसेट्स, कनेक्टिकट और ओरेगन शामिल हैं.
5.सबसे बुरा हाल है यहां

सबसे बुरी स्थिति है पुर्तगाल में. यहां सिर्फ 6 हफ्ते यानी डेढ़ महीने की ही पेड मैटरनिटी लीव दी जाती है. इसके बाद महिला को काम पर लौटना पड़ता या नौकरी छोड़नी पड़ती है. वहीं पड़ोसी देश नेपाल भी पीछे नहीं है. यहां भी सिर्फ 52 दिन का ही मातृत्व अवकाश मिलता है. जापान में सिर्फ 84 दिन. मेक्सिको में सिर्फ 12 हफ्ते यानी तीन महीने का ही मातृत्व अवकाश दिया जाता है.
6.भारत और पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान किसी भी मामले में कितने अलग क्यों ना हों, मातृत्व अवकाश दोनों देशों में एक समान है. यहां पहली संतान होने पर 26 हफ्ते यानी 182 दिनों की पेड मैटरनिटी लीव दी जाती है.