Advertisement
हिंदी न्यूज़डीएनए स्पेशल

Indian Air Force Day: क्यों 8 अक्टूबर को ही मनाया जाता है वायु सेना दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास

इस साल Indian Air Force Day की 90वीं वर्षगांठ है. इस मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन चंडीगढ़ में किया जा रहा है.

Indian Air Force Day: क्यों 8 अक्टूबर को ही मनाया जाता है वायु सेना दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास

Indian Air Force Day 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज वायुसेना दिवस यानी Air Force Day है. हर साल 8 अक्टूबर को ये दिन मनाया जाता है. आज इसका 90वां साल है. इस दिन देश भर में वायुसेना की बहादुरी और जज्बे को सलाम किया जाता है. इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. इसमें एयर शो से लेकर परेड तक शामिल हैं. क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है और ये दिन 8 अक्टूबर की तारीख को ही क्यों मनाया जाता है. जानते हैं ऐसे ही कुछ और सवालों के भी जवाब-

क्या है भारतीय वायु सेना
भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में शामिल हैं. जमीन पर लड़ने वाली सेना की सहायता के लिए इसकी स्थापना की गई थी. आजादी से पहले वायु सेना आर्मी के साथ ही काम करती थी. इसे अलग पहचान दिलाने का काम किया सर थॉमस डब्ल्यू एल्महर्स्ट ने. आजादी के बाद उन्हें ही भारतीय वायु सेना का पहला चीफ बनाया गया था.भारतीय वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है. IAF भारतीय आर्म्ड फोर्स को आसमान से मदद पहुंचाती है. इसका मुख्य काम भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और सशस्त्र संघर्ष के दौरान हवाई युद्ध करना है.

ये भी पढ़ें- CNG-PNG Price Hike: यहां गाड़ी चलाना और खाना पकाना दोनों हुआ महंगा, देखें लेटेस्ट प्राइस 

क्यों 8 अक्टूबर को ही मनाया जाता है भारतीय वायु सेना दिवस 
वायु सेना दिवस 8 अक्टूबर को ही इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन सन् 1932 में वायुसेना की स्थापना की गई थी.  तब से लेकर अब तक वायु सेना ने कई मिसालें कायम की हैं, कई मिशन जीते हैं.  दूसरे विश्व युद्ध के दौरान  IAF ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि इसके नाम के साथ रॉयल जोड़कर इसे रॉयल इंडियन एयर फोर्स (RIAF) नाम दिया गया. मगर जब सन् 1950 में भारत एक गणतंत्र बना तो रॉयल हटाकर इसे भारतीय वायु सेना नाम दिया गया. भारत के राष्ट्रपति के पास वायुसेना के सर्वोच्च कमांडर का पद होता है. 

ये भी पढ़ें- 'टक्कर मार' ट्रेन बनी वंदे भारत एक्सप्रेस, पहले भैंस अब गाय से टकराई

इस बार चंडीगढ़ में हो रहा है IAF का कार्यक्रम
इस बार इंडियन एयरफोर्स डे का खास कार्यक्रम चंडीगढ़ में हो रहा है. अधिकतर यह कार्यकम दिल्ली-एनसीआर में ही आयोजित होता रहा है. इस बार वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में करीब 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement